
हर साल सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं। कई फिल्मों के बीच घमासान टकराव होता है। इससे उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में साल 2004 फिल्मों के लिए बेहद खास रहा है। इस साल कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई और बंपर कमाई की। आज हम आपको साल 2004 में रिलीज हुई 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/8साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर जारा' में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। सरहद पार पर बेस्ड इस प्रेम कहानी ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस मूवी में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार भी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 41.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 7.8 रेटिंग मिली है।

3/8'मैं हूं ना' साल 2004 में रिलीज हुई थी। फराह खान की डायरेक्टेड इस फिल्म में शाहरुख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव और सुनील शेट्टी जैसे सितारे थे। इस फिल्म ने भारत में 36.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।

4/8साल 2004 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर 'धूम' ने भी इस साल जमकर कमाई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रिमी सेन, ईशा देओल, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली है।

5/8डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' एक शानदार कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 29.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली है।

6/8'खाकी' इस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस मूवी में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन, तुषार कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 25.79 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।

7/8सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की 'हम तुम' को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने भारत में 21.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 7.0 रेटिंग मिली है।

8/8प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म 'हलचल' ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस मूवी में, अक्षय खन्ना, करीना कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने भारत में 20.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसे IMDB पर 7.1 रेटिंग मिली है।
