ये हैं कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में, ऋतिक-आमिर नहीं इस सुपरस्टार संग मूवी नंबर-1

आज हम आपको कटरीना की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म कमाई के मामले में नंबर पर है।

Priti KushwahaJul 16, 2026 05:33 pm IST
1/8

कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। कटरीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको कटरीना की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म कमाई के मामले में नंबर पर है।

2/8

टाइगर जिंदा है

कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'टाइगर जिंदा है' टॉप पर है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आईं थीं। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 564 करोड़ और भारत में भारत में 339.16 करोड़ कमाए थे।

3/8

धूम 3

साल 2013 में आई धूम 3 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। मूवी में कैटरीना कैफ के साथ आमिर खान, अभिषेक बच्चन अहम किरदार में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 556 करोड़ और भारत में 284.27 करोड़ कमाए थे।

4/8

टाइगर 3

टाइगर 3 में कैटरीना के साथ सलमान खान,  इमरान हाशमी अहम किरदार में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 462 करोड़ और भारत में 282.23 करोड़ की कमाई की है।

5/8

बैंग बैंग

बैंग बैंग! में केटरीना, ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में थीं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ और भारत में 181 करोड़ कमाए थे।

6/8

भारत

कैटरीना कैफ की फिल्म भारत में उनके साथ सलमान खान और दिशा पाटनी लीड रोल में थी। इस फिल्म ने भारत में 212 करोड़ और वर्ल्डवाइड 321 करोड़ कमाए।

7/8

एक था टाइगर

एक था टाइगर में कैटरीना के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 320 करोड़ और भारत में 198.78 करोड़ कमाए हैं।

8/8

सूर्यवंशी

कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी में उनके साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने भारत में 195.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 293 करोड़ कमाए थे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में, ऋतिक-आमिर नहीं इस सुपरस्टार संग मूवी नंबर-1