
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो प्यार होना है' इस वक्त थिएटर्स में खूब पसंद की जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी कई बार डबल एक्ट्रेस वाली फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें दर्शकों ने इससे भी कहीं ज्यादा प्यार दिया है। तो चलिए आज ऐसी ही कुछ डबल एक्ट्रेस वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनकी IMDb रेटिंग बहुत हाई रही थी।

2/8लिस्ट में पहला ही नाम 'लापता लेडीज' का है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है और इसे थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर पसंद किया गया था। कहानी घूंघट प्रथा के चलते आपस में बदल गईं दो नई दुल्हनों के बारे में है।

3/8आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे ने लीड रोल प्ले किए थे। महज 32 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 456 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.2 थी।

4/8संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने फीमेल लीड रोल प्ले किए थे। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये था और इसने 365 करोड़ रुपये कमाए थे। (IMDb: 7.2)

5/8IMDb पर 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग फीमेल लीड रोल में थीं। मेल लीड रोल अमिताभ बच्चन ने किया था। इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी का बजट महज 23 करोड़ रुपये था और इसने 108 करोड़ रुपये कमाए थे।

6/8कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म भी इस लिस्ट में शुमार है। हाई IMDb रेटिंग (8.1) वाली इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ लीजा हेडन ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। इसे कंगना रनौत की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।

7/8महज 55 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 153 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें कटरीना कैफ और कल्कि कोचलीन ने फीमेल लीड रोल प्ले किए थे। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.2 है।

8/8साल 1998 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म में काजोल और रानी मुखर्जी फीमेल लीड रोल में नजर आई थीं। महज 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था।
