
ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा सुने गए गानों की टॉप 5 लिस्ट जारी की है। यहां चेक करें कौन से गाने लोगों की प्ले लिस्ट पर छाए रहे।

2/7रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का यह गाना जैसे ऑल-टाइम फेवरेट बन गया है। 'धुरंधर 2' की चर्चा के बीच इस गाने ने एक बार फिर चार्ट्स में टॉप पोजीशन हासिल की है। इसके लिरिक्स की गहराई और धुन इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रही है।

3/7लिस्ट में दूसरे पायदान पर 'शरारत' ने अपना कब्जा जमाया है। इस गाने की मस्ती और कैची ट्यून काफी पॉपुलर हो रही है। लोग इसे सोशल मीडिया रील्स और प्लेलिस्ट पर लूप पर सुन रहे हैं।

4/7हैरत की बात यह है कि टॉप 5 में सिर्फ 'तबाही' ही ऐसा गाना है जो 'धुरंधर' फिल्म का नहीं है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के इस गाने ने अपनी धाक जमाए रखी है। कहीं न कहीं इसे बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 की रिलीज से पहले चुनौती भी माना जा रहा है।

5/7फिल्म धुरंधर का पावरफुल टाइटल ट्रैक लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसका जबरदस्त म्यूजिक और एनर्जी लोगों को जिम और वर्कआउट के दौरान खूब पसंद आ रही है। फिल्म के सीक्वल के इंतजार में फैंस पुरानी यादें ताजा करने के लिए भी इसे स्ट्रीम कर रहे हैं।

6/7पांचवीं पोजिशन पर फिल्म का रोमांटिक और इंटेंस ट्रैक 'इश्क जलाकर' अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। गाने के बोल और म्यूजिक ने इसे लिसनर्स का फेवरिट बनाए रखा है।

7/7फिल्म धुरंधर के गानों के टॉप 5 लिस्ट में काबिज होने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और उसकी रिलीज से पहले पार्ट-1 को लोग ओटीटी पर खूब देख रहे हैं।
