Top 10 Actors Of The Week: इस हफ्ते छाए रहे ये टीवी एक्टर्स, नंबर 1 ने सब को पछाड़ा, अनुपमा-तुलसी लिस्ट से बाहर

इस हफ्ते सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले टीवी एक्टर्स का रिपोर्ट कार्ड आ गया है। सुर्खियों में रहने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर कुशाल टंडन और सैराब एक्टर रोहित चंदेल भी शामिल है। जानिए कौन किस वजह से इस हफ्ते छाया रहा। 

Usha ShrivasJul 15, 2026 06:10 am IST
1/11

ये हैं इस हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स

ये है इस हफ्ते सबसे ज्यादा बज बनाने वाले एक्टर्स की लिस्ट। जानिए किसे मिला कौनसा नंबर।

2/11

हर्षद चोपड़ा

पिछली बार की तरह इस हफ्ते भी जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बनाने वाला और ट्रेंड में रहने वाला है एक्टर है वो हैं हर्षद चोपड़ा। हर्षद को लॉकअप 2 में देखा जा रहा है और वो इस हफ्ते नंबर 1 पर बने हुए हैं।

3/11

शिवांगी जोशी

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वो भी लॉकअप 2 की वजह से खबरों में छाई हुई हैं।

4/11

पार्थ समथान

अपने टीवी सीरियल सहर होने को है में माहिद का किरदार निभाने वाले पार्थ पसंद किए जा रहे हैं और पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इस लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं। इस हफ्ते पार्थ तीसरे नंबर पर हैं।

5/11

सृति झा

सीरियल तुम देना साथ मेरा की लीड एक्ट्रेस सृति झा अपने शो और किरदार की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। इस हफ्ते सृति नंबर 4 पर बनी रहीं।

6/11

भाविका शर्मा

अपने शो शहर होने को है के लिए भाविका शर्मा पिछले दो हफ्तों से इस लिस्ट का हिस्सा बनी हुई हैं। इस हफ्ते नंबर 5 पर बनी हुई हैं।

7/11

समृद्धि शुक्ला

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला भी ऑडियंस की फेवरेट हैं। इस हफ्ते नंबर 6 पर बनी हुई हैं।

8/11

धीरज धूपर

धीरज, नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 में नजर आ रहे हैं, लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट की तरह इस शो में उनका गेम ज्यादा कमाल नहीं कर रहा है। वो इस हफ्ते नंबर 7 पर छाए हुए हैं।

9/11

रोहित चंदेल

सैराब एक्टर रोहित चंदेल पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने का आरोप लगा है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई है। एक्टर इस मामले की वजह से खबरों में छाए रहे और इस लिस्ट में नंबर 8 पर बने हुए हैं। फिलहाल एक्टर पर केस चल रहा है।

10/11

कुशाल टंडन

प्राइम वीडियो के शो अलायंस की वजह से कुशाल टंडन थोड़ी लाइमलाइट में बने हुए हैं। शो के कुछ कंटेस्टेंट के साथ उनका विवाद हुआ है। इस हफ्ते कुशाल नंबर 9 पर छाए रहे।

11/11

रोहित पुरोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित इस हफ्ते पीछे हो गए हैं और 10 नंबर पर बने हुए हैं। शो में अपने किरदार के लिए इन्हें पसंद किया जाता है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop 10 Actors Of The Week: इस हफ्ते छाए रहे ये टीवी एक्टर्स, नंबर 1 ने सब को पछाड़ा, अनुपमा-तुलसी लिस्ट से बाहर