आ गई टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट, 'नागिन' या 'अनुपमा', जानिए नंबर वन पर कौन?

टीवी शोज के स्टार्स अपनी पॉपुलैरिटी कायम रखने के लिए टीवी शोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी के आधार पर बनाई गई टॉप 10 की इस लिस्ट में इस हफ्ते कौन बना टॉपर? चलिए जानते हैं।

Puneet ParasharApr 14, 2026 10:57 pm IST
1/11

टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट

अगर आपके लिए भी टीवी मनोरंजन की पहली पसंद है, तो टीवी की दुनिया में क्या चल रहा है इससे आप बखूबी वाकिफ रहते होंगे। टीवी स्टार्स अपने शोज के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। लेकिन बीते हफ्ते कौन से टीवी स्टार्स टॉप 10 की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर पाए? गॉसिप टीवी ने टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट जारी की है। जानिए इसने पहले नंबर पर कौन सा एक्टर है?

2/11

कनिका मान

'नागिन 7' की एक्ट्रेस कनिका मान अपने बाकी को-स्टार्स से इस लिस्ट में काफी पीछे रह गई हैं और नमिक-प्रियंका के मुकाबले इस हफ्ते लिस्ट में 10वीं पोजिशन पर ही आ पाई हैं।

3/11

श्रति झा

नंबर 9 पर इस लिस्ट में श्रति झा का नाम है। टीवी शो TDSM में उनकी एक्टिंग लगातार सोशल मीडिया गॉसिप्स की वजह बनती है। हालांकि लिस्ट में वह काफी नीचे रही हैं।

4/11

शरद केलकर

अपनी दमदार आवाज और शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर शरद केलकर लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। TSTK में उनके किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती रहती है।

5/11

स्मृति ईरानी

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की तुलसी, यानि एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने जब से टीवी पर वापसी की है, तब से वह बाकी टीवी शोज को KSBKBT 2 के जरिए जरबदस्त टक्कर दे रही हैं। सबसे पॉपुलर टीवी स्टार्स की लिस्ट में वह नंबर 7 पर हैं।

6/11

नमिक पॉल

'नागिन 7' के एक्टर नमिक पॉल को इस लिस्ट में छठा नंबर मिला है। नामिक ने इस हफ्ते काफी सुर्खियां बटोरीं और शो में उनकी और प्रियंका की केमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

7/11

रूपाली गांगुली

जहां एक तरफ टीआरपी के मामले में अनुपमा सीरियल का कोई मुकाबला नहीं है, वहीं दूसरी तरफ इस शो की लीडिंग लेडी रुपाली गांगुली टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में नंबर 5 पर हैं।

8/11

रोहित पुरोहित

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान पौद्दार, यानि एक्टर रोहित पुरोहित इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित के इस सीरियल में आने से पहले कास्ट को लेकर काफी उलटफेर हुई थी, लेकिन रोहित लंबे वक्त से डटे हुए हैं।

9/11

पार्थ समथान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं टीवी के हैंडसम हंक पार्थ समथान। टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पार्थ की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है, वह रील्स और पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

10/11

समृद्धि शुक्ला

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इतने वक्त बाद भी वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और अभिरा के किरदार में घर-घर में पहुंच चुकी हैं।

11/11

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' के जरिए जबरदस्त फेम मिला है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। टॉप 10 टीवी स्टार्स की लिस्ट में इस हफ्ते वह टॉप पर काबिज हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआ गई टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट, 'नागिन' या 'अनुपमा', जानिए नंबर वन पर कौन?