टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा ये नाम, चौंका देगी बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई चीजों की लिस्ट

ओटीटी से लेकर टीवी तक पर बीते हफ्ते दर्शकों ने सबसे ज्यादा क्या देखा? ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन इसमें अनुपमा जैसे शोज पिछड़ते नजर आए और पहले नंबर पर कोई टीवी शो नहीं है। 

Puneet ParasharMar 03, 2026 07:21 pm IST
1/8

बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गईं ये 10 चीजें

ऑरमैक्स मीडिया ने बीते एक हफ्ते में सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है। टॉप 10 की इस लिस्ट में अनुपमा और लाफ्टर शेफ्स जैसे सुपरहिट शोज पिछड़ते नजर आए। लेकिन टॉप 3 में कुछ ऐसे शोज के नाम सामने आए हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कल्पना की होगी। तो चलिए बॉटम से टॉप की तरफ बढ़ते हुए जानते हैं टॉप 10 में किन शोज का नाम रहा है।

2/8

एकाकी

ब्रिजर्टन का चौथा सीजन लिस्ट में 10वें नंबर पर रहा है। वहीं 9वें नंबर पर जगह बनाई है यूट्यूब और दंगल टीवी पर आने वाले शो 'पति ब्रह्मचारी' ने। लिस्ट में स्प्लिट्सविला 8वें नंबर पर रहा है और 7वीं पोजिशन मिली है आशीष चंचलानी के यूट्यूब पर आए शो 'एकाकी' को।

3/8

अनुपमा

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा को टॉप 10 की लिस्ट में 6वीं पोजिशन मिली है। स्टार प्लस पर आने वाला यह शो टीआरपी लिस्ट में बीते कई साल से टॉप 3 के अंदर बना हुआ है और आमतौर पर नंबर वन पर रहता है।

4/8

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

लाफ्टर शेफ्स का तीसरा सीजन इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर पांचवें नंबर पर रहा है। लेकिन यह वो इकलौता हल्का-फुल्का शो नहीं है जो टॉप 7 की लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह कायम करने में कामयाब रहा हो।

5/8

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दर्शकों का पसंदीदा और सबसे लंबे वक्त तक चले भारतीय टीवी शोज में गिना जाने वाला सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लिस्ट में चौथी पोजिशन बनाई है। शो के होली एपिसोड हर साल ही लोगों के पसंदीदा रहते हैं।

6/8

नागिन

एकता कपूर के सुपरहिट शो का यह 7वां सीजन है जो टीवी की दुनिया में अपना डंका पीट रहा है। ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई टॉप 7 की लिस्ट में यह शो तीसरे नंबर पर काबिज रहा है।

7/8

द 50

माना कि यह इस शो का पहला सीजन था, लेकिन बावजूद इसके ढेरों सेलेब्रिटीज को एकसाथ लेकर आया दर्शकों का यह पसंदीदा रियलिटी शो टॉप 3 की लिस्ट में दूसरी पोजिशन पर रहा है। लेकिन अब बारी है उस कॉन्टेंट की जो पहली पोजिशन पर रहा।

8/8

ICC T20 वर्ल्ड कप

इन सभी शोज, रियलिटी शोज और वेब शोज को पछाड़ते हुए ICC T20 वर्ल्ड कप टॉप 10 की लिस्ट में पहली पोजिशन पर आ चुका है। दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर रहे हैं और बीते हफ्ते यह सबसे ज्यादा देखा गया कॉन्टेंट है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनटॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा ये नाम, चौंका देगी बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई चीजों की लिस्ट