Top 10 List: वर्ल्ड कप की आंधी में भी डटे रहे ये 3 शोज, अनुपमा और नागिन को लगा जोर का झटका!

Top 10 Most Watched: बीते हफ्ते फैंस के लिए एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रही। ओटीटी पर मौजूद शोज से लेकर फिल्मों और वर्ल्ड कप तक, देखने को बहुत कुछ था। लेकिन टॉप 10 की लिस्ट में किन्होंने जगह बनाई? चलिए जानते हैं।

Puneet ParasharMar 10, 2026 07:12 pm IST
1/11

पिछले हफ्ते इन 10 का रहा ओटीटी पर जलवा

ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते (2 से 8 मार्च तक) सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते भी ICC T20 वर्ल्ड की वजह से पूरा गणित उलटा-पुलटा नजर आया। टॉप 10 की लिस्ट में 'नागिन-7', 'TMKOC' और 'अनुपमा' जैसे शोज को तो जगह मिली ही, लेकिन साथ ही साथ 'द 50' जैसा रियलिटी शो और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'राजा साहब' ने भी अपना दबदबा बनाए रखा। तो चलिए जानते हैं कौन से शोज को लिस्ट में कौन सी पोजिशन मिली है।

2/11

ICC Mens T20 World Cup

वर्ल्ड कप का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुए इस टूर्नामेंट ने व्यूअरशिप के मामले में इसे नंबर 1 की पोजिशन हासिल दिला दी। क्रिकेट के आगे बाकी सभी एंटरटेनमेंट फीके नजर आए।

3/11

द 50

रियलिटी टीवी शो 'द 50' का यह पहला सीजन था, लेकिन जिस तरह यह शो टॉप 10 में दूसरे नंबर पर आ गया है, यह इस बात को बताता है कि इसके अगले सीजन और भी दमदार रहने वाले हैं।

4/11

नागिन सीजन 7

एकता कपूर का सुपरनेचुरल ड्रामा 'नागिन 7' इस बार भी टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहा। जियो हॉटस्टार पर इसके नए ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को बांधे रखा है।

5/11

द राजा साहब

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह पिटी हो, लेकिन जियो हॉटस्टार पर 'द राजा साहब' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। प्रभास और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने लिस्ट में चौथी पोजिशन पाई है।

6/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा 'TMKOC' लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। यूट्यूब और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर इस शो को आज भी लोग उतना ही प्यार दे रहे हैं कि यह जमकर टीआरपी बटोर रहा है।

7/11

अनुपमा

'अनुपमा' की जिंदगी में आए नए बदलाव और गोवा ट्रैक ने इसे लिस्ट में छठवें नंबर पर बनाए रखा है। यह पोजिशन इस बात का सबूत है कि अनुपमा का नया सफर दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है।

8/11

साइको सैय्या

अमेजन MX प्लेयर के शो 'साइको सैय्या' ने भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सस्पेंस और ड्रामा से लबरेज यह शो लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

9/11

सूबेदार

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'सूबेदार' 8वें पायदान पर काबिज है। अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से यह फिल्म दर्शकों की वॉच-लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।

10/11

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

जियो हॉटस्टार पर 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन भी लोगों को हंसाने-गुदगुदाने में कामयाब रहा है। कुकिंग और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन लेकर आने वाले इस शो ने 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

11/11

पति ब्रह्मचारी

यूट्यूब और दंगल टीवी पर 'पति ब्रह्मचारी' का दबदबा देखने को मिला। लिस्ट में दसवें नंबर पर मौजूद इस शो को आम जनता काफी पसंद कर रही है। इसकी सीधी-सादी कहानी दर्शकों से जुड़ रही है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop 10 List: वर्ल्ड कप की आंधी में भी डटे रहे ये 3 शोज, अनुपमा और नागिन को लगा जोर का झटका!