Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्रॉफिट कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में दूर-दूर तक नहीं धुरंधर, इन छोटे पटाखों ने किया बड़ा धमाका

प्रॉफिट कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में दूर-दूर तक नहीं धुरंधर, इन छोटे पटाखों ने किया बड़ा धमाका

टॉप 10 प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में: धुरंधर की कमाई के चर्चे हर सिनेप्रेमी और ट्रेड ऐनालिस्ट कर रहा है। इस बीच यह देखा जाना भी जरूरी है कि प्रॉफिट के मामले में यह टॉप 10 लिस्ट में अभी नहीं पहुंची। यहां देखें कौन सी फिल्में प्रॉफिट के मामले में धुरंधर हैं।

Kajal SharmaJan 06, 2026 05:31 pm IST
1/12

कम बजट की फिल्मों की तगड़ी कमाई

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को कमाई के मामले में गेम चेंजर की श्रेणी में रखा जा रहा है। फिल्म ने ग्लोबल और डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। हालांकि इनवेस्टमेंट की तुलना में रिटर्न के मामले में फिल्म अभी टॉप 10 लिस्ट में भी नहीं आई है। वजह है इसका बड़े बजट का होना। धुरंधर का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये के आसपास है। इससे बहुत कम बजट में बनी कई फिल्मों ने बंपर प्रॉफिट कमाया है। इस लिस्ट में आदित्य धर की एक फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भी शामिल है। यहां आप सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल भारतीय मूवीज के नाम की लिस्ट देख सकते हैं।

2/12

द सीक्रेट सुपरस्टार है टॉपर

यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। मूवी की एक्ट्रेस जायरा वसीम हैं। मूवी एक टीनेज लड़की की कहानी है जो कि सिंगर बनना चाहती है। फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था और इसने 966 करोड रुपये वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई की है। फिल्म का इनवेस्टमेंट पर रिटर्न 6340% के करीब रहा। प्रॉफिट के मामले में यह फिल्म टॉप पर है। करीब 64 गुना।

3/12

दंगल का जलवा

कमाई के मामले में टॉपर मानी जाने वाली फिल्म दंगल 2016 में रिलीज हुई थी। मूवी 70 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 2070 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 387 करोड़ रुपये था। फिल्म का डोमेस्टिक प्रॉफिट 317 करोड़ है। अगर वर्ल्डवाइड प्रॉफिट की बात करें तो दंगल ने 29 गुना कमाई की।

4/12

4 करोड़ में बनी सैराट

चौथे नंबर पर साल 2016 में आई फिल्म सैराट है। मूवी सिर्फ 4 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने 110 करोड़ ग्रॉस कमाई है। फिल्म का प्रॉफिट 27.5 गुना रहा।

5/12

कांतारा की धुआंधार कमाई

ऋषभ शेट्टी की चर्चित फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी। मूवी का बजट 16 करोड़ रुपये था। इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। प्रॉफिट के मामले में यह फिल्म चौथे नंबर पर है। इसने 25 गुना रिटर्न कमाया।

6/12

द कश्मीर फाइल्स पर बरसा पैसा

द कश्मीर फाइल्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म काफी चर्चित रही थी। दावा था कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था और इसने ग्रॉस 341 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी। प्रॉफिट 22 गुना रहा।

7/12

महावतार नरसिम्हा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है 2025 में रिलीज हुई एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा। फिल्म भक्त प्रह्लाद की कहानी है। मूवी का बजट 15 करोड़ रुपये था। जिसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 248 करोड़ रुपये की। इसने 16.5 गुना प्रॉफिट कमाया।

8/12

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी 2 ने भी खूब प्रॉफिट कमाया। सिर्फ 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 875 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। फिल्म ने 14.5 गुना प्रॉफिट कमाया।

9/12

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म इस लिस्ट में छठवीं पोजिशन पर है। विकी कौशल स्टारर यह फिल्म 25 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने वर्ल्ड वाइड 342 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने 13.7 गुना ज्यादा प्रॉफिट कमाया।

10/12

केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी। 100 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 1200 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने 12 गुना प्रॉफिट कमाया।

11/12

द केरल स्टोरी

छोटे बजट की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में द केरल स्टोरी का नाम लिस्ट में 8वें नंबर पर है। मूवी साल 2023 में रिलीज हुई और इसने 694 फीसदी रिटर्न कमा लिया था। मूवी का बजट 30 करोड़ रुपये था और 303 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसने करीब 10 गुना कमाई की।

12/12

धुरंधर का प्रॉफिट

धुरंधर 6 जनवरी तक 1200 करोड़ रुपये+ ग्रॉस वर्ल्ड वाइड कमा चुकी है। बजट 250-300 करोड़ के बीच है। इसका ग्रॉस कलेक्शन वर्सस बजट देखें तो करीब 5 गुना कमाई ही कर पाई है। यह टॉप 10 लिस्ट से काफी दूर है। नोट: इस लिस्टिकल का डेटा अलग-अलग सोर्सेज से लिया गया है। यह अप्रॉक्स वैल्यू है जिसमें फर्क मिल सकता है।

;;;