बॉलीवुड में जॉनी लीवर को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। आज हम आपको जॉनी लीवर के बेस्ट किरदार और उनकी बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के नाम बता रहे हैं। साथ ही हम आपको बता रहे हैं ये फिल्में आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं।
साल 2014 में फिल्म एंटरटेनमेंट रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर ने जॉनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
हाउसफुल 2 एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में है। हाउसफुल 2 में जॉनी लीवर ने विश्वास पाटिल का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2010 में खट्टा मीठा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर का नाम अवार्ड अनशुमान था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2009 में दे दना दन रिलीज हुई थी। फिल्म में उनका नाम काला कृष्ण मुरारी था। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
साल 2006 में फिर हेरा फेरी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी का नाम मुन्नाभाई था। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
साल 2005 में दीवाने हुए पागल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर का नाम मुर्गन था। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
साल 2002 में अखियों से गोली मारे रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर के किरदार का नाम सुब्रमण्यम था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
साल 1997 में फिल्म इश्क रिलीज हुई थी। जॉनी लीवर ने इस फिल्म में अजय देवगन के मामा का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 1998 में फिल्म दुल्हे राजा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर के किरदार का नाम बांके था। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
साल 2002 में आवारा पागल दीवाना रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर के किरदार का नाम छोटा छत्री था। फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।