TV Show Buzz List: इस साल के 15वें हफ्ते खबरों में रहे कौन से हिंदी टीवी शोज? यहां देखें टॉप 10 लिस्ट

टीवी देखने के शौकीनों को अपने फेवरिट शो से जुड़ी एक-एक चीज जानने में दिलचस्पी होती है। अगर आपकी टीआरपी पर नजर रहती है तो यहां बज लिस्ट भी देखें। जानें सोशल मीडिया पर किन खबरों का बज रहा।

Kajal SharmaApr 15, 2026 12:49 pm IST
1/11

चर्चा में रहे ये टीवी शोज

साल 2026 के 15वें हफ्ते की वीकली बज लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट में हम बताएंगे कि किस टीवी शो के चर्चे पूरे वीक सबसे ज्यादा रहे। चाहे वो सोशल मीडिया हो या किसी एक्टर से जुड़ी खबर। इसमें नए-पुराने 10 टीवी शोज शामिल किए गए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

2/11

सहर होने को है

कलर्स का यह शो इस लिस्ट में टॉपर है। सारे टीवी शोज में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चे इसी शो के रहे। इसको 5.58 परसेंट शेयर मिला है। यह टीवी शो दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था। धीरे-धीरे इसकी पॉप्युलैरिटी बढ़ रही है। हालांकि टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में इस शो की एंट्री नहीं हुई है।

3/11

नागिन 7

एकता कपूर का टीवी शो नागिन 7 बज लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह शो कलर्स पर आता है। चर्चा के मामले में इसका शेयर 5.26 है। बज के मामले में नागिन एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी टॉप पर हैं। हालांकि बीते हफ्ते की टीआरपी में शो 7 नंबर पर था।

4/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो स्टार प्लस का पॉप्युलर सीरियल है। बज के मामले मेंइसका शेयर 4.86 परसेंट है। टीआरपी लिस्ट में यह काफी ड्रॉप हो चुका है। शो के ट्विस्ट्स की वजह से यह चर्चा में रहा और बज लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

5/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी के शो का दूसरा सीजन में लोगों का मन लग गया है। स्टार प्लस का यह शो बज लिस्ट में यह शो चौथे नंबर पर है। इसको 4.70% चर्चा मिली है।

6/11

तू जूलिएट जट दी

कलर्स टीवी का शो तू जूलिएट जट दी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इसको बज में 4.22 परसेंट शेयर मिला है।

7/11

तुम से तुम तक

जीटीवी का शो तुम से तुम तक दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बीते हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह शो 3 नंबर पर था। पूरे हफ्ते इस पर 3.58 परसेंट चर्चा हुआ है।

8/11

अनुपमा

टीआरपी और बज लिस्ट में कई साल तक राज करने के बाद अनुपमा से बीच-बीच में लोगों का मोह भंग होता रहा है। बज और टीआरपी लिस्ट में यह नीचे खिसक चुका है। अनुपमा के चर्चे कम हो चुके हैं। इसका शेयर 3.24 परसेंट ही रहा।

9/11

लाफ्टर शेफ्स

कलर्स टीवी पर आने वाले लाफ्टर शेफ की पोजिशन 8 नंबर पर है। इसे 2.96 परसेंट शेयर मिला है।

10/11

मन्नत

कलर्स का मन्नत शो बज लिस्ट में 9 नंबर पर है। शेयर 2.40 परसेंट है। यह शो टीआरपी लिस्ट से भी आउट है।

11/11

तुम देना साथ मेरा

स्टार प्लस का शो तुम देना साथ मेरा इस लिस्ट में बॉटम में है। चर्चा के मामले में इसका प्रतिशत 2.35 ही रहा। Source: Gossips Tv

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV Show Buzz List: इस साल के 15वें हफ्ते खबरों में रहे कौन से हिंदी टीवी शोज? यहां देखें टॉप 10 लिस्ट