Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Report: तारक मेहता की टीआरपी में उछाल, टॉप 10 की लिस्ट में बिग बॉस 19

TRP Report: तारक मेहता की टीआरपी में उछाल, टॉप 10 की लिस्ट में बिग बॉस 19

Top 10 Hindi TV Shows: इस हफ्ते की टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 की भी एंट्री हो गई है। 

Harshita PandeyThu, 13 Nov 2025 01:28 PM
1/11

टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 13 नवंबर को टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट।

2/11

बिग बॉस 19

पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर 10 पर सलमान खान का शो बिग बॉस 19 है। बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है।

3/11

गंगा मां की बेटियां

लिस्ट में इस हफ्ते नंबर 9 पर शो गंगा मां की बेटियां हैं। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 8 पर था। शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है।

4/11

वसुधा

लिस्ट में 8वें नंबर पर शो वसुधा है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 9 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है।

5/11

उड़ने की आशा

लिस्ट में 7वें नंबर पर शो उड़ने की आशा है। ये शो पिछले हफ्ते नंबर 6 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है।

6/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

लिस्ट में छठे नंबर पर स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 5 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

7/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

लिस्ट में 5वें नंबर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। पिछले हफ्ते शो नंबर 7 पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.7 दर्ज की गई है।

8/11

तुम से तुम तक

लिस्ट में चौथे नंबर पर शो तुम से तुम तक है। ये शो पिछले हफ्ते भी नंबर चार पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.8 है।

9/11

उड़ने की आशा-सपनों का सफर

लिस्ट में पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर तीन पर उड़ने की आशा-सपनों का सफर है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है।

10/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शो क्योंकि सास भी बहू थी 2 है। पिछले हफ्ते भी ये शो नंबर दो पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 2 है।

11/11

अनुपमा

लिस्ट में हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर 1 पर अनुपमा है। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 2.1 रिकॉर्ड की गई है।