TV TRP Week 5: टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 'नागिन 7' को ललकार नंबर 1 पर आया ये शो, जानें- ‘क्योंकि सास 2’ का हाल

बार्क इंडिया ने साल 2026 के पांचवे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग घुमा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर।

Priti KushwahaFeb 12, 2026 02:39 pm IST
1/11

TRP Week 5: टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर

TV TRP Week 5, 2026: हर हफ्ते दर्शकों को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा हो भी क्यों न फैंस हमेशा ही अपने फेवरेट शो के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं कि वो इस वीक किस नंबर पर चल रहा है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के पांचवे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग घुमा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 5 में इस शो ने लंबी छलांग लगाई और पहले नंबर पर आ गया। इस वीक 'अनुपमा' को 2.2 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

3/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक दूसरे नंबर पर है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, जहां पिछले कुछ हफ्तों से तुलसी का ये शो पहले नंबर पर था, वहीं इस वीक ये दूसरे नंबर पर आ गया है। ऐसे में ये सीरियल 2.1 रेटिंग के साथ  नंबर 1 पर है।

4/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसकी रेटिंग में गिरावट आई और ये नंबर 1 से सीधा नंबर 3 पर आ गया। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.9 टीआरपी मिली है।

5/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए छठे नंबर से चौथे नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है।

6/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है। 'तुम से तुम तक' पांचवें स्थान पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

7/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते छठे नंबर पर हैं। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

8/11

लाफ्टर शेफ सीजन 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ये शो भी इस लिस्ट में शामिल है। इस वीक ये शो सातवें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

9/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.7 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को आठवें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

10/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.7 रेटिंग हासिल की है।

11/11

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' स्टार प्लस का एक हिंदी फैमिली ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर सीरियल है। ये शो 3 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है। इसमें नील भट्ट और शांभवी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी शिवप्रसाद (नील भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिडिल क्लास फैमिली मैन होने के साथ-साथ एक गुप्त अंडरकवर एजेंट 'परशुराम' भी है, जो अपने परिवार से अपनी दोहरी जिंदगी छुपाता है। इस शो की टीआरपी 1.6 रेटिंग है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 5: टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 'नागिन 7' को ललकार नंबर 1 पर आया ये शो, जानें- ‘क्योंकि सास 2’ का हाल