
TV TRP Week 22, 2026: टीवी लवर्स हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका फेवरेट शो टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट ने सभी को हैरान कर रखा है। 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल काफी बुरा है। इन दोनों शोज को पीछे कर अब नंबर-1 की कुर्सी पर इसने अपनी जगह बना ली। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 22वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते नंबर-1 पर आ गया है। सीरियल ने 1.9 रेटिंग हासिल की है।

3/11जी टीवी के 'वसुधा' ने इस बार नंबर-2 पर आ गई है। ये शो गांव की एक चुलबुली और साधारण लड़की की एक लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। इसे इस सप्ताह 1.9 रेटिंग मिली है।

4/11टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है। ये शो तीसरे नंबर पर है।

5/11टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो चौथे नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 20 में 'अनुपमा' को 1.5 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

6/11टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से खिसक कर इस हफ्ते पांचवें नंबर पर आ गया था।। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन टीआरपी बिगड़ रही है। ऐसे में इस सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की।

7/11टीवी का फेमस सिटकाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस वीक टीआरपी लिस्ट में शामिल हुआ है। इस सप्ताह ये 1.4 टीआरपी के साथ 6वें नंबर पर है।

8/11टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.3 रेटिंग हासिल की है।

9/11जी टीवी के शो 'जगधात्री' की इस वीक टीआरपी लिस्ट में एंट्री हुई है। ये शो 10 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है। इसकी कहानी जगधात्री और अनाथ स्वयंभू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन के दोस्त होने के साथ-साथ अपराध से लड़ने वाले अधिकारी भी हैं। सीरियल ने 1.3 रेटिंग के साथ लिस्ट में 8वें नंबर पर है।

10/11एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.2 रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर है।

11/11'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.2 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को 10वें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।
