TRP Week 20: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का खेल खत्म, नंबर-1 की गद्दी पर बैठा ये शो, पलट दी पूरी टीआरपी लिस्ट

पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट ने सभी को हैरान कर रखा है। 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल काफी बुरा है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 20वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है।

Priti KushwahaMay 28, 2026 03:46 pm IST
1/11

'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का खेल खत्म

TV TRP Week 20, 2026: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी लिस्ट का इंतजार करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका फेवरेट शो टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट ने सभी को हैरान कर रखा है। 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल काफी बुरा है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 20वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का झटका दे दिया है। ये शो गांव की एक चुलबुली और साधारण लड़की की एक लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये सीरियल लिस्ट में इस वीक भी नंबर 1 पर है। इसे इस सप्ताह 1.9 रेटिंग मिली है।

3/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते दूसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.7 रेटिंग हासिल की है।

4/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से खिसक कर पहले दूसरे और इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन टीआरपी बिगड़ रही है। ऐसे में ये सीरियल 1.7 रेटिंग के साथ तीसरे पर है।

5/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग हासिल हुई है। ये शो चौथे नंबर पर है।

6/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो पांचवें नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 20 में 'अनुपमा' को 1.6 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

7/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 6वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.4 रेटिंग हासिल की है।

8/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.4 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को 9वें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

9/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.4 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर है।

10/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी का फेमस सिटकाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस वीक टीआरपी लिस्ट में शामिल हुआ है। इस सप्ताह ये 1.4 टीआरपी के साथ 9वें नंबर पर है।

11/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' की टीआरपी लिस्ट में इस वीक ठीक हुई है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' इस सप्ताह 1.3 टीआरपी के साथ 10वें नंबर पर है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Week 20: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का खेल खत्म, नंबर-1 की गद्दी पर बैठा ये शो, पलट दी पूरी टीआरपी लिस्ट