
TV TRP Week 14, 2026: टीवी लवर्स को हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस ये जानने के लिए के लिए बेताब रहते हैं कि आखिर उनका फेवरेट शो इस वीक टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 14वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'अनुपमा' के साथ 'नागिन 7' का हाल भी काफी बुरा हाल रहा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बाजी मारी है। ये शो इस वीक भी पहले नंबर पर है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ये सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है।

3/11जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। सीरियल को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है।

4/11सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

5/11टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो चौथे नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 13 में 'अनुपमा' को 1.7 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

6/11एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.7 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है।

7/11टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

8/11टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।

9/11पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी कहानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। सीरियल को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग हासिल हुई है।

10/11'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को 9वें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

11/11एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में नवें पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' इस सप्ताह 1.5 टीआरपी के साथ आखिरी पायदान पर है।
