
बज की टॉप 10 सीरियल की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते कई टॉप के शो पीछे रह गए हैं और इस नए सीरियल ने जगह बनाई है।

2/11इस हफ्ते सबसे पीछे यानी 10 वें नंबर पर दंगल टीवी सीरियल रिमझिम बना हुआ है। पिछले हफ्ते इस सीरियल का नाम लिस्ट से बाहर था। लेकिन व्यूज और खबरों में बने रहने की वजह से ये सीरियल टॉप 10 में अपनी जगह बना पाया है।

3/11कलर्स टीवी का सीरियल मन्नत इस लिस्ट में पिछड़ कर 9वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि पिछले हफ्ते तक आयेशा सिंह के इस शो का अच्छा बज था। हालांकि, कहानी ट्रेंड में है और पसंद की जा रही है। तुम से तुम तक

4/11शरद केलकर और निहारिका चौकसे स्टारर सीरियल तुम से तुम तक पिछले हफ्ते आगे बना हुआ था। पिछले हफ्ते तक सीरियल में आर्यवर्धन और अनु की लव स्टोरी को दिखाया गया था। लेकिन इस हफ्ते बज कम होने की वजह से ये सीरियल पिछड़ गया है। इस हफ्ते नंबर 8 पर था।

5/11कलर्स टीवी का ये सीरियल पसंद किया जा रहा है। तू जूलिएट जट्ट दी में हाल में तगड़ा ट्विस्ट आया है। ऑडियंस को कहानी और एक्टर्स की जोड़ी मजेदार लग रही है। शो अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहा है। ये शो इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर है।

6/11पार्थ समथान को सीरियल सहर होने को है में देखा जा रहा है। कई शानदार रोल निभा चुके एक्टर माहिद के किरदार में छाए हुए हैं। कम ही वक्त में इस सीरियल ने अपनी जगह बनाई है और कई पुराने सीरियल को टक्कर दे रहा है। ये सीरियल नंबर 6 पर बना हुआ है।

7/11टीवी सीरियल अनुपमा पिछले कुछ सालों से ऑडियंस का सबसे फेवरेट बना हुआ है। हालांकि, य सीरियल इस लिस्ट में आगे नहीं बढ़ गया है। अनुपमा की कहानी ट्रेंड में और ऑडियंस पसंद कर रही है। इस हफ्ते ये सीरियल नंबर 5 पर था।

8/11क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया सीजन कम ही समय में ऑडियंस का इतना फेवरेट हो जाएगा ऐसा तो एकता कपूर ने भी नहीं सोचा होगा। स्मृति ईरानी को फिर से तुलसी के रोल में पसंद किया जा रहा है। कहानी मजेदार लग रही है। इस हफ्ते ये सीरियल नंबर 5 पर था।

9/11लाफ्टर शेफ 3 के पहले दोनों सीजन जबरदस्त हिट हुए हैं। अब नए सीजन को भी ऑडियंस प्यार दे रही है। कुकिंग करते हुए कॉमेडी करना ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। ये शो इस हफ्ते नंबर 3 पर था।

10/11इस हफ्ते नंबर 2 पर ये रिश्ता क्या कहलाता है बना हुआ है। सीरियल के मौजूदा ट्रैक में आए ट्विस्ट ने कहानी को मजेदार बना दिया है। पिछले हफ्ते ये सीरियल पीछे था। लेकिन अब ऑडियंस का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। नागिन 7

11/11एकता कपूर का फैंटसी ड्रामा सीरियल नागिन 7 पिछले सभी सीजन से ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। इस बार प्रियंका चाहर चौधरी, अनंता नाम की नागिन बन कर ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। नमित पॉल के साथ उनकी शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है।
