Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Week 51: नया साल के पहले हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा फेरबदल, तुलसी की चमकी किस्मत, तो इस हिट शो का बिगड़ा खेल

TRP Week 51: नया साल के पहले हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा फेरबदल, तुलसी की चमकी किस्मत, तो इस हिट शो का बिगड़ा खेल

नए साल की शुरुआत के साथ ही आज यानी शुक्रवार को 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है।  इस लिस्ट में कई टॉप शोज की टीआरपी गिर गई है तो कई शोज की रैंक ऊपर आई हैं।

Priti KushwahaJan 02, 2026 03:25 pm IST
1/7

TRP Week 51: टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर

TRP Report of 2026 Week 51: हर किसी को हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत के साथ ही आज यानी शुक्रवार को 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल का बोलबाला रहा और किसकी टीआरपी गिरी?

2/7

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस हफ्ते नंबर 1 पर है। इसे 2.2 की टीआरपी मिली है। इसकी वजह है कि सीरियल में इन दिनों बहुत ट्विस्ट आ रहे हैं। लीड कैरेक्टर तुलसी और मिहिर एक-दूसरे दूर हो चुके हैं।

3/7

अनुपमा

साल 2025 में लगभग हर हफ्ते नंबर 1 पर रहने वाला रुपाली गांगुली का ये शो नए साल 2026 के पहले हफ्ते दूसरे नंबर पर है। अनुपमा की टीआरपी इस वीक 2.1 है।

4/7

उड़ने की आशा

51वें हफ्ते में उड़ने की आशा तीसरे नंबर पर है। इसे 1.9 टीआरपी मिली है।

5/7

तुम से तुम तक

टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर जी टीवी का शो तुम से तुम तक है। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

6/7

ये रिश्ता क्या कहलाता है

पांचवें नंबर पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.8 रिकॉर्ड की गई है।

7/7

टॉप 10 में इन शोज को मिला ये स्थान

उड़ने की आशा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गंगा की मां की बेटियां और वसुधा जैसे शोज भी इस लिस्ट में शामिल हैं।