1/11हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 16 अक्टूबर को टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट।

पिछले कई हफ्तों की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर 1 पर स्टार प्लस का शो अनुपमा है। शो की टीआरपी 2.3 रिकॉर्ड की गई है।

पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर दो पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। शो की टीआरपी 2.2 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर चार पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में चौथे नंबर पर उड़ने की आशा-सपनों का सफर है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर तीन पर था। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 1.9 है।

लिस्ट में 5वें नंबर पर तुम से तुम तक है। यह शो पिछले हफ्ते भी नंबर 5 पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में छठे नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 7 पर था। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

लिस्ट में 7वें नंबर पर उड़ने की आशा है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर 6 पर था।

लिस्ट में 8वें नंबर पर शो वसुधा है। पिछले हफ्ते भी ये शो नंबर 8 पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.5 रिकॉर्ड की गई थी।

लिस्ट में 9वें नंबर पर शो गंगा मां की बेटियां हैं। शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते भी ये शो नंबर 9 पर था।

लिस्ट में 10वें नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा है। शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते नंबर 10 पर शो आरती अंजलि अवस्थी था।
