साउथ की इन टॉप 10 फिल्मों ने पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई, पहले नंबर का नाम जान चौंक जाएंगे

आज हम आपको बताते हैं साउथ की उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई की है और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Sushmeeta SemwalMar 07, 2026 06:43 pm IST
1/11

साउथ इंडियन फिल्में

अब हम आईएमडीबी की रिपोर्ट के हिसाब से बताते हैं कि साउथ की वो टॉप फिल्में जिन्होंने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस लिस्ट में जानें आपकी फेवरेट मूवी किस नंबर पर है।

2/11

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रूल पार्ट 2 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 264 करोड़ कमाए थे।

3/11

आरआरआर

दूसरे नंबर पर है फिल्म आरआरआर जिसने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 223 करोड़ कमाए थे। आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे।

4/11

बाहुबली 2

तीसरे नंबर पर है फिल्म बाहुबली 2 द कन्क्लूजन जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। इस फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 214 करोड़ की कमाई की थी।

5/11

कल्कि 2898 एडी

वहीं चौथे नंबर पर है फिल्म कल्कि 2898 एडी जिसने पहले दिन 191 करोड़ कमाए थे ग्रॉस। कल्कि में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन थे।

6/11

सालार

सालार आती है पांचवें नंबर पर जिसमें प्रभास के साथ श्रेया रेड्डी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन लीड रोल में थे। सालार ने पहले दिन ग्रॉस 178 करोड़ कमाए थे।

7/11

केजीएफ चैप्टर 2

छठे नंबर पर आती है केजीएफ चैप्टर 2 जिसने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 164 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म में यश लीड रोल में थे।

8/11

लियो

सातवें नंबर पर है फिल्म लियो। लियो में विजय, संजय दत्त और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में थे। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 146 करोड़ ग्रॉस कमाए थे।

9/11

देवरा पार्ट 1

आठवे नंबर पर है फिल्म देवरा पार्ट 1 जिसमें जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ ग्रॉस कमाए थे।

10/11

साहो

वहीं नौवें नंबर पर है फिल्म साहो जो प्रभास की फिल्म है और इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 130 करोड़ कमाए थे।

11/11

2,0

10वें नंबर पर फिल्म है 2.0 जिसमें रजनीकांत और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 100 करोड़ कमाए थे पहले दिन।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की इन टॉप 10 फिल्मों ने पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई, पहले नंबर का नाम जान चौंक जाएंगे