
पंजाब की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं और जानें कि किस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है और वो फिल्म किस एक्टर की है।

2/11दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा, जैस्मिन भसीन की फिल्म जट एंड जूलियट इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर थी। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 109.87 करोड़ कमाए थे।

3/11गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा और कविता कौशिक की फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 दूसरे नंबर पर है। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 104.55 करोड़ कमाए थे। यह मूवी भी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर थी।

4/11तरसेम जस्सर, सिमि चहल और गुरप्रीत झुग्गी की फिल्म मस्ताने का बजट 13.50 करोड़ था और इस फिल्म ने 86.85 करोड़ की कमाई की थी।

5/11गिप्पी ग्रेवाल, निमृत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी की फिल्म अकाल चौथे नंबर पर है। इस फिल्म ने 86.82 करोड़ कमाए थे।

6/11वहीं सौंकन सौंकने इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस फिल्म में भी वही कास्ट है एमी विर्क, सरगुन मेहता, निमृत खैरा लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 65.53 करोड़ कमाए थे।

7/11इसके बाद आती है फिल्म गुरु नानक जहाज जिसमें तरसेम जस्सर, निमृत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने 61.02 करोड़ कमाए थे और यह भी ब्लॉकबस्टर थी।

8/11फिर आती है कैरी ऑन जट्टा 2 जिसमें गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा, बिन्नू ढिल्लों लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 59.66 करोड़ कमाए थे। यह मूवी ब्लॉकबस्टर थी।

9/11इसके बाद आती है मूवी जोड़ी जो दिलजीत दोसांझ, निमृत खैरा की है। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 57.36 करोड़ कमाए थे। यह मूवी भी ब्लॉकबस्टर थी।

10/11नौवें नंबर पर आती है मूवी लव पंजाब जो अमृंदर गिल की है। इसमें सरगुन मेहता भी लीड रोल में थे। आप हैरान हो जाएंगे कि 4.50 करोड़ की इस फिल्म ने 57.33 करोड़ कमाए थे।

11/1110वें नंबर पर है चल मेरे पुत्त 2 जिसने 57.15 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म में अमृंदर गिल लीड रोल में थे।
