1/10प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब रिलीज हो गई है। फिल्म को अभी तक मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। अब हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने ना सिर्फ भारत बल्कि वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार कमाई की है।

पहले नंबर पर है श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 जिसने वर्ल्डवाइड 857.15 करोड़ की कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल भुलैया 3 ने 400.35 करोड़ कमाए थे।

कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 ने वर्ल्डवाइड 265.5 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे।

अजय देवगन, आर माधवन की फिल्म शैतान ने वर्ल्डवाइड 213.55 करोड़ कमाए थे।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने वहीं वर्ल्डवाइड 187.59 करोड़ कमाए थे।

वहीं इसी फिल्म के पहले पार्ट यानी स्त्री ने वर्ल्डवाइड 182 करोड़ कमाए थे।

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ कमाए थे।

राज 3 जिसमें इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 99.10 करोड़ कमाए थे।

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया ने वर्ल्डवाइड 94.91 करोड़ कमाए थे।
