
टॉप 10 की इस लिस्ट में उन फिल्मों के नाम हैं जिन्हें आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में आमिर खान और शाहरुख खान की दो-दो फिल्में हैं। वहीं सलमान खान की एक भी फिल्म इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई है।

2/11आमिर खान की '3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म है। इस फिल्म को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 202.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 350 करोड़ रुपये कमाए थे।

3/11इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजय देवगन की 'दृश्यम 2' है। 'दृश्यम 2' को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रेया सरन थे। इसने भारत में 282.81 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे।

4/11'दृश्यम 2' की ही तरह 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' की भी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। साल 2003 में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 34.82 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 22.97 करोड़ रुपये कमाए थे।

5/11चौथे नंबर पर जगह बनाने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 33.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 31.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

6/118.2 रेटिंग वाली 'भाग मिल्खा भाग' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 168 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 108.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

7/11अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की 'हेरा फेरी' इस लिस्ट में छठवें नंबर पर है। 'हेरा फेरी' की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 21.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 12.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

8/11शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' रिलीज के वक्त बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर आई तो कल्ट क्लासिक बन गई। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

9/11इरफान खान स्टारर 'पान सिंह तोमर' ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। इसे सेमी हिट माना जाता है। मूवी के लिए इरफान खान को नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

10/11
11/112012 में आई बर्फी में प्रियंका चोपड़ा का रोल पहले कटरीना कैफ को ऑफर किया गया था। उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था।
