
प्राइम वीडियो पर सपने वर्सेस एवरीवन को जिस तरह की पॉपुलैरिटी मिली है, उसने अंबरीश वर्मा को लोगों का फेवरेट बना दिया है।

2/8हालांकि, सपने वर्सेस एवरीवन से पहले अंबरीश यूट्यूब के कई शोज में नजर आ चुके हैं। उन शोज को भी काफी पसंद किया गया था। अब एक ऐसा ही शो द टाइमलाइनर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर वापस डाल दिया है।

3/8हम जिस शो की बात कर रहे हैं उसका नाम है एनसीआर डेज। ये शो सबसे पहले साल 2022 में आया था।

4/8अब इस शो को टाइमलाइनर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर दोबारा रिलीज किया है। अभी तक शो के चार एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। पाँचवाँ एपिसोड अभी रिलीज होना है।

5/8एनसीआर डेज में निखिल विजय, राघविका कोहली, अंबरीश वर्मा, निखिल विजय, हीर कौर, रजत दहिया, अरुण कुशवाहा और अभिषेक श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए थे।

6/8एनसीआर डेज में अंबरीश ने एक्टिंग के साथ-साथ शो को लिखा और डायरेक्ट भी किया था। एनसीआर डेज के प्लॉट की बात करें तो शो पांच दोस्तों की कहानी है।

7/8मोनू जोधपुर से दिल्ली एमबीए की पढ़ाई के लिए आता है। छोटे शहर से बड़े शहर में आकर मोनू को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, नवीन एक ऐसा लड़का है जो अपने पास्ट में हुई एक घटना की वजह से अक्सर अकेले रहना ही पसंद करता है। धीरे-धीरे एमबीए कॉलेज में मोनू, नवीन समेत बाकी लोग मिलते हैं और पांचों की दोस्ती होती है।

8/8एनसीआर डेज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। अगर आपने अभी तक ये शो नहीं देखा है तो वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं।
