30 दिनों में 30000 शादी के प्रपोजल, एक्टर ने खुद बताया था ये किस्सा

Bollywood Kissa: डेब्यू फिल्म रिलीज होते ही इस सुपरस्टार की जिंदगी रातों-रात बदल गई थी। लड़कियों के बीच उनका ऐसा क्रेज था कि महज 30 दिनों के भीतर उन्हें 30,000 शादी के प्रपोजल मिल गए थे। 

Vartika TolaniMay 22, 2026 10:11 am IST
1/10

बॉलीवुड एक्टर

बॉलीवुड में हर साल कई सितारे कदम रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो पहली ही फिल्म से इतिहास रच देते हैं। एक ऐसा ही दौर साल 2000 में आया था, जब बड़े पर्दे पर एक नए एक्टर ने कदम रखा। अपनी कातिलाना मुस्कान, शानदार डांस और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर वह एक्टर रातों-रात देश का सबसे बड़ा 'नेशनल क्रश' बन गया।

2/10

ऋतिक रोशन है एक्टर का नाम

हम ऋतिक रोशन की बात कर रहे हैं। ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड में एक धमाकेदार डेब्यू किया था।

3/10

रातों-रात बने नेशनल क्रश

फिल्म रिलीज होते ही ऋतिक अपनी शानदार एक्टिंग, बेमिसाल डांस और लुक्स की वजह से देश के हर दिल की धड़कन बन गए।

4/10

मिले 30,000 शादी के प्रपोजल

ऋतिक ने खुद 'द कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया था कि डेब्यू फिल्म के हिट होने के बाद उन्हें लड़कियों से करीब 30,000 शादी के प्रपोजल मिले थे।

5/10

फीमेल फैंस में जबरदस्त क्रेज

फिल्म में ऋतिक के डबल रोल, उनकी कमाल की पर्सनालिटी और रोमांटिक अंदाज ने लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया था।

6/10

पापा राकेश रोशन का निर्देशन

इस ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता और मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन ने ही किया था। इस फिल्म से न सिर्फ ऋतिक, बल्कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था और दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही।

7/10

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

'कहो ना... प्यार है' ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने के लिए इसका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।

8/10

बचपन के प्यार से की शादी

लाखों लड़कियों का दिल तोड़कर ऋतिक ने 20 दिसंबर 2000 को अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी कर ली, जिनसे उनके दो बेटे (ऋहान और ऋदान) हैं।

9/10

तलाक के बाद भी मजबूत बॉन्डिंग

साल 2014 में सुजैन से तलाक होने के बाद भी दोनों आज एक अच्छे दोस्त की तरह मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

10/10

अब 'कृष 4' की तैयारी

अभी ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं और वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'कृष 4' साल 2027 में रिलीज के लिए तैयार हो रही है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन30 दिनों में 30000 शादी के प्रपोजल, एक्टर ने खुद बताया था ये किस्सा