अक्षय कुमार से ज्यादा पॉपुलर था उनकी फिल्म का ये सपोर्टिंग एक्टर, सेट पर मिलने आते थे फैंस

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब उनकी फिल्म का ये सपोर्टिंग हीरो लीड अक्षय से ज्यादा पॉपुलर था। सेट पर फैंस अक्षय से नहीं बल्कि इस सपोर्टिंग एक्टर से मिलने आते थे। 

Usha ShrivasJun 07, 2025 03:21 pm IST
1/9

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने डेब्यू के बाद एक फिल्म की थी खिलाड़ी। 5 जून 1992 को रिलीज हुई इस फिल्म में एक्टर ने लीड हीरो के तौर पर काम किया था। और सपोर्टिंग रोल में थे दीपक दीपक तिजोरी।

2/9

दीपक तिजोरी

दीपक तिजोरी पहले आशिकी के लीड हीरो होने वाले थे। लेकिन महेश भट्ट ने हीरो के लिए राहुल रॉय को फाइनल कर दिया था और दोस्त का किरदार दीपक की झोली में गया। इस फिल्म के बाद दीपक एक आइडल दोस्त के किरदारों में छा गए।

3/9

हीरो का दोस्त

फिल्म मेकर्स हीरो के साथ तो बदलाव कर सकते थे लेकिन हीरो के दोस्त के रूप में उन्हें दीपक ही चाहिए होते थे। ऐसे उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई ऐसी फिल्में की जिसमें वो सिर्फ दोस्त बने नजर आए।

4/9

खिलाड़ी

उन दिनों अब्बास मस्तान फिल्म बना रहे थे खिलाड़ी। उनके पास हीरो के रोल के लिए दो आप्शन थे। पहला अक्षय कुमार और दूसरा आप्शन एक्टर रोनित रॉय थे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फाइनल किया गया।

5/9

सपोर्टिंग किरदार

इस फिल्म में एक दोस्त का किरदार भी था। प्रोड्यूसर के पास हीरो के तो दो आप्शन थे लेकिन दोस्त के रोल के लिए प्रोड्यूसर की पसंद सिर्फ दीपक ही थे। ऐसे में जब दीपक को कहानी सुनाई गई तो उन्हें अपना रोल पसंद आया।

6/9

पॉपुलैरिटी

फिल्म खिलाड़ी की जब शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर फैंस आना भी शुरू हो गया। लेकिन ये फैंस लीड हीरो अक्षय कुमार के लिए नहीं बल्कि दीपक तिजोरी के लिए आया करते थे। उस समय तक दीपक, अक्षय से ज्यादा पॉपुलर थे।

7/9

सड़क और आशिकी

दीपक ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी फिल्म आशिकी और सड़क से दोस्त के किरदार के रूप में इतना मशहूर हो चुके थे कि सेट पर अक्षय के लिए नहीं, उनके लिए फैंस आते थे।

8/9

दीपक का किरदार

फिल्म खिलाड़ी में दीपक तिजोरी अक्षय के दोस्त जरूर थे लेकिन उनका किरदार भी दमदार था। उन्होंने अपनी शानदार परफॉरमेंस से ऑडियंस को इम्प्रेस किया।फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त साबित हुई।

9/9

बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ से ज्यदाका बिजनेस किया था। इस फिल्म ने अक्षय को एक एक्शन हीरो के तौर पर भी पहचान दी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार से ज्यादा पॉपुलर था उनकी फिल्म का ये सपोर्टिंग एक्टर, सेट पर मिलने आते थे फैंस