Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस सुपरस्टार ने गुस्से में मार दी थी हेमा मालिनी के मेकअप बॉक्स पर लात और...

इस सुपरस्टार ने गुस्से में मार दी थी हेमा मालिनी के मेकअप बॉक्स पर लात और...

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो शूट के दौरान एक बार इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने हेमा के मेकअप बॉक्स पर लात मार दी थी।

Sushmeeta SemwalNov 22, 2025 06:05 pm IST
1/8

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने कई एक्टर्स के साथ काम किया है। सभी के साथ उनका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। लेकिन एक एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं।

2/8

फिरोज खान और हेमा मालिनी

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं फिरोज खान। इंडियन आइडल 15 में हेमा ने फिरोज खान के साथ फिल्म धर्मात्मा के गाने क्या खूब लगती हो गाने की शूटिंग के बारे में बताया।

3/8

फिरोज को आया था गुस्सा

उन्होंने कहा था शूट के दौरान फिरोज किसी चीज से इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने गुस्से में किसी पर लात मारी। बाद में पता चला वो हेमा का मेकअप बॉक्स था।

4/8

क्यों आया था गुस्सा

हेमा ने कहा था, 'क्या खूब लगती हो गाने की शूटिंग की बात थी। इस दौरान एक ब्लास्ट का सीन था और गाने के एंड के दौरान कुछ लोग बैकग्राउंड में हंस रहे थे जिससे फिरोज को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में किसी चीज को किक किया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो मेरा मेकअप बॉक्स है।'

5/8

सब डर गए थे

हेमा ने फिर बताया कि इस इंसिडेंट के बाद सेट पर 2 दिन बिल्कुल चुप्पी थी क्योंकि सब डर गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने मुझसे माफी मांगी मेरे मेकअप बॉक्स पर किक करने के लिए।

6/8

फिल्म थी सक्सेसफुल

धर्मात्मा काफी सक्सेसफुल फिल्म थी और इससे फिरोज के करियर को बड़ा उछाल मिला था। यह फिरोज की पहली सक्सेसफुल फिल्म थी बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर।

7/8

फिरोज-हेमा की बाकी फिल्म

वहीं इसके बाद हेमा ने फिरोज के साथ शराफत छोड़ दी मैंने फिल्म की जो कल्ट क्लासिक फिल्म थी।

8/8

हेमा की फिल्म

फिरोज खान का निधन साल 2009 में हो गया था। वहीं हेमा लास्ट साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्ची में नजर आई थी। इसके बाद से हेमा ने कोई नई फिल्म नहीं साइन की है।