Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमिताभ बच्चन के टफ कॉम्पटीशन थे यह हीरो, हिंदी मूवी हुईं फ्लॉप; साउथ के हैं बड़े स्टार

अमिताभ बच्चन के टफ कॉम्पटीशन थे यह हीरो, हिंदी मूवी हुईं फ्लॉप; साउथ के हैं बड़े स्टार

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे कभी सबसे पहले 1 करोड़ फीस मिली थी। वह अमिताभ बच्चन के टफ कॉम्पटीशन भी थे, लेकिन उनका हिंदी करियर फ्लॉप रहा।

Sushmeeta SemwalNov 25, 2025 05:15 pm IST
1/8

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में एक्टर्स को अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिनका हिंदी फिल्मों में करियर फ्लॉप रहा, लेकिन साउथ में उनका जादू चला और वह वहां के बड़े स्टार हैं। इतना ही नहीं एक वक्त तो अमिताभ बच्चन उनके टफ कॉम्पटीशन थे।

2/8

चिरंजीवी

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं चिरंजीवी। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत में एंटी हीरो का किरदार निभाया था। 1983 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी से वह बतौर लीड एक्टर काम करने लगे।

3/8

चिरंजीवी के नाम रिकॉर्ड

बता दें कि चिरंजीवी के नाम मोस्ट प्रोलिफिक इंडियन स्टार का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में है क्योंकि उन्होंने 24 हजार डांस स्टेप्स दिए थे 537 गाने में।

4/8

हिंदी फिल्में हुईं फ्लॉप

1980-90 के बीच चिरंजीवी ने कई टॉप फिल्मों में काम किया जो हिट भी रही थीं। इसके बाद उन्होंने 1990 में प्रतिबंध फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। वो फिल्म हिट थी, लेकिन फिर उनकी फिल्में आज का गुंडा राज और द जेंटलमैन फ्लॉप हुई।

5/8

तेलुगु में की वापसी

इसके बाद चिरंजीवी ने वापस तेलुगु फिल्मों में फोकस किया और यह उनका बिल्कुल सही फैसला था।

6/8

सबसे ज्यादा फीस ली थी

रिपोर्ट्स हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब चिरंजीवी को एक फिल्म के लिए बिग बी से ज्यादा फीस मिलती थी। उन्हें 1992 में फिल्म आपदबंधावुडु के लिए 1.25 करोड़ रुपये भी मिले थे जो उस वक्त भारत में सबसे ज्यादा पेड एक्टर थे। वह पहले एक्टर थे जिन्हें भारत में एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले थे।

7/8

बच्चन से ज्यादा बताया गया था बड़ा

द वीक मैगजीन तो उन्हें बच्चन से ज्यादा बड़े का टैग दिया था।

8/8

अपकमिंग फिल्म

चिरंजीवी अब फिल्म विश्वमभरा में नजर आने वाले हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।