1/8आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने बतौर एक्ट्रेस अपना करियर तो बनाया, लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना किया।

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं उषा नाडकर्णी। उषा टीवी और फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

उषा को पॉपुलैरिटी शो पवित्र रिश्ता से मिली जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे थे।

उषा ने भारती सिंह और हर्ष के पॉडकास्ट में बताया था कि उनके पैरेंट्स उनके एक्ट्रेस बनने के फैसले के खिलाफ थे। उन्होंने कहा था, वे काफी स्ट्रिक्ट थे।

उषा ने बताया कि उनके पिता काफी हिंसक थे। एक बार जब वह अपने भाई को पिता से पिटने से बचाने की कोशिश कर रही थीं तब पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।

उन्होंने कहा था, 'हम अपने पिता से काफी डरते थे। एक पिटता था तो बाकी 2 भागते थे। एक बार मेरे भाई को किसी वजह से पीट रहे थे और मैं उन्हें रोकने गई। उन्होंने मुझपर ही हमला कर दिया। मेरे कंधे पर चोट लग गई थी और अगले दिन मैंने चोट के साथ परफॉर्म किया।'

वहीं जब उन्होंने अपनी मां से एक्टिंग को लेकर बात की थी तो उन्होंने उनके सारे कपड़े घर के बाहर फेंक दिए और उन्हें भी घर से निकाल दिया। वह एक हफ्ते तक अपने दोस्त के घर रही थीं जब तक उनके पिता उन्हें लेने नहीं आए।

कई टीवी शोज के अलावा उषा, ये तेरा घर ये मेरा घर, शतरंज, प्राण जाए पर शान ना जाए, कृष्णा कॉटेज, वन टू थ्री, रुस्तम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
