1/8अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना कई सेलेब्स का होता है। कई एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में जिस एक्ट्रेस ने वो फिल्म की वो स्टार बन गई थीं।

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह हैं मधु। मधु ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और कई ए लिस्ट एक्टर्स के साथ काम किया है। वहीं बिग बी की फिल्म उन्होंने अपनी शादी के लिए छोड़ दी थी।

मधु ने लहरेन को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं खुद को किस्मत का बच्चा मानती हूं। जब मुझे लगा कि मैं फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हूं तभी मेरी लाइफ में प्यार आया।

मधु ने आगे बताया था कि मैंने शादी कर ली और एक्टिंग से दूरी बना ली थी। एक बार मुझे अमिताभ बच्चन की बड़ी फिल्म मिली थी। लेकिन मेरी शादी पहले ही फिक्स हो गई थी और मैंने अपनी सेकेट्री को कहा कि मैं इस फिल्म को नहीं कर सकती। उसने कहा था कि एक बार और सोच लो, लेकिन मैं नहीं मानी। इसके बाद सौंदर्या ने वो फिल्म की।

जिस फिल्म की बात हो रही है वो है सूर्यवंशम। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाए थे। फिल्म में बिग बी के साथ सौंदर्या लीड रोल में थीं।

सौंदर्या को इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली और दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया।

हालांकि अपने करियर के पीक पर होने के दौरान सौंदर्या का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।

मधु के बारे में बता दें कि वह हेमा मालिनी की कजिन हैं। मधु लास्ट साल 2024 में कर्तम भुगतम फिल्म में नजर आई थीं।
