
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जिनके नाम खूब रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कभी बतौर नौकरानी काम किया लेकिन फिर उनकी लाइफ बदली और उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इतना ही नहीं वह 5 मुख्यमंत्री के साथ भी काम कर चुकी हैं।

2/8जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं आची मनोरमा। दरअसल, एक वक्त ऐसा था जब आची के परिवार वाले खाना भी अफॉर्ड कर पाते थे। लेकिन जब उनकी मां की हालत खराब हुई तो मनोरमा को स्कूल छोड़ना पड़ा और वह मेड यानी नौकरानी का काम करना पड़ा।

3/8उस दौरान फिर एक ड्रामा ग्रुप आया मनोरमा के गांव में और उस वक्त एक परफॉर्मर की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मनोरमा को उसमें काम करने का मौका मिला और फिर 12 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

4/8मनोरमा को फिर 2 फिल्मों के ऑफर मिले, हालांकि दोनों प्रोजेक्ट्स पूरी नहीं हो पाईं। इसके बाद मनोरमा को ड्रामा कंपनी के मैनेजर एस एम से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन फिर पति ने उन्हें छोड़ दिया।

5/8लाइफ में एक के बाद एक ट्रैजेडी आई, लेकिन मनोरमा ने हार नहीं मानी। वह फिर थिएटर में काम करने लगीं और फिर 1958 में आई तमिल फिल्म मलयित्ता मंगाई से उन्होंने डेब्यू किया।

6/8मनोरमा ने 5 मुख्यमंत्री सी एन सी एन अन्नादुरई, एम करुणानिधि, एम जी रामाचंद्रन, जे जयललिता और डॉक्टर एन टी रामा राव के साथ भी काम किया है।

7/8बता दें कि मनोरमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। एक्ट्रेस ने 1500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 5000 प्ले में काम किया।

8/8मनोरमा फिर साल 2013 से लाइमलाइट से दूर रहने लगीं जब उनकी हेल्थ थोड़ी खराब रहने लगी। उनकी हालत फिर बिगड़ती ही गई और 2015 में उनका निधन हो गया।
