Hindi Newsफोटोमनोरंजनकभी हेमा को दी टक्कर, पहले पति की हुई मौत, 7 महीने प्रेग्नेंसी में इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी

कभी हेमा को दी टक्कर, पहले पति की हुई मौत, 7 महीने प्रेग्नेंसी में इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज वह फिल्मों से दूर आम जिंदगी जी रही हैं।

Sushmeeta SemwalNov 27, 2025 04:46 pm IST
1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस

एक्टर्स की लाइफ आसान नहीं होती है। उन्हें भी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। अब हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो 1970 की पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने 2 बार शादी की और दोनों ही पति का निधन हो गया।

2/9

लीना चंद्रावरकर

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह हैं लीना चंद्रावरकर। लीना ने मसीहा फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन वो बंद हो गई थी। उन्होंने फिर उसी साल मन का मीत फिल्म से डेब्यू किया। वह उसी फिल्म से ओवरनाइट सेंसेशन बन गई थीं।

3/9

हिट फिल्में

इसके बाद उन्होंने महबूब की मेहंदी, बैराग, अनहोनी, हमजोली जैसी हिट फिल्म दी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, जीतेंद्र संग कई स्टार्स के साथ काम किया है।

4/9

रेखा-मुमताज की कॉम्पटीशन थीं

वह रेखा, मुमताज, शर्मिला टैगौर की कॉम्पटीटर भी थीं। इसके अलावा वह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं।

5/9

लीना की पहली शादी

लीना प्रोफेशनल लाइफ में जहां ग्रो कर रही थीं वहीं पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। अपने करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्रलिस्ट सिद्धार्थ बंदोरकर से सगाई की। सिद्धार्थ गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोरकर के बेटे थे। हालांकि दोनों की शादी तब खत्म हुई जब उनके पति की मौत हो गई। अपनी गन साफ करते हुए उन्होंने गलती से खुद को गोली मार गी थी। 26 साल की उम्र में वह विधवा हो गई थीं।

6/9

लीना को हो गया था डिप्रेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक लीना को डिप्रेशन हो गया था। वह फिर अपने मुंबई वाले घर शिफ्ट हो गई थीं क्योंकि उन्हें अपने कुछ प्रोजेक्ट्स कम्पलीट करने थे।

7/9

दिलीप ने किया शादी का प्रपोज

इसके बाद उन्होंने किशोर कुमार की फिल्म प्यार अजनबी है साइन की। शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। किशोर तो लीना से शादी के लिए तैयार था, लेकिन लीना झिझक रही थीं क्योंकि वह पहले से 3 बार शादीशुदा थे। उनके पिता इसके खिलाफ थे, लेकिन किशोर ने फिर उन्हें मना लिया।

8/9

प्रेग्नेंसी में की दूसरी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त लीना ने शादी की तब वह 7 महीने प्रेग्नेंट थीं। खैर यह शादी भी नहीं चली क्योंकि 1987 में किशोर का निधन हो गया। लीना एक बार फिर विधवा हो गई थीं।

9/9

फिल्मों से बनाई दूरी

इसके बाद लीना ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली। उनकी लास्ट फिल्म ममता की छाओं थी जो 1987 में रिलीज हुई थी।