Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म से दिया था शाहरुख खान को कॉम्पटीशन, फिर हुआ एक्सीडेंट और…

इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म से दिया था शाहरुख खान को कॉम्पटीशन, फिर हुआ एक्सीडेंट और…

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन इसी फिल्म के दौरान एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

Sushmeeta SemwalNov 13, 2025 05:09 pm IST
1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस

कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपनी पहली फिल्म से ही छा जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से छा गई थीं। इतना ही नहीं वह पहली फिल्म से इतनी पॉपुलर हो गई थीं कि शाहरुख खान को भी टफ कॉम्पटीशन मिल गया था।

2/8

महिमा चौधरी

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस महिमा चौधरी की। महिमा ने फिल्म परदेस से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे।

3/8

महिमा ने जीता सबका दिल

परदेस एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें महिमा की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

4/8

शाहरुख की बन गई थीं कॉम्पटीशन

इतना ही नहीं महिमा को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी कि शाहरुख तक को वह टफ कॉम्पटीशन देने लगी थीं।

5/8

फिल्म का कलेक्शन

वहीं फिल्म की बात करें तो सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40.82 करोड़ की कमाई की थी।

6/8

महिमा का भयानक एक्सीडेंट

महिमा जहां अपने करियर के पीक पर थीं तब उनकी लाइफ में एक ऐसा हादसा हुआ जिसे वह आज तक हीं भूल पाई हैं।

7/8

महिमा को सताया था ये डर

1999 में दिल क्या करे फिल्म की शूटिंग के दौरान महिमा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और उनके चेहरे पर कई चोट आ गई थी। हालांकि एक्सीडेंट के बाद महिमा ने अजय देवगन से किसी को इस बारे में बताने से मना किया था क्योंकि उन्हें लगा कि इससे पूरी इंडस्ट्री उन्हें बायकॉट कर देंगी।

8/8

महिमा की कैंसर से जंग

वहीं कुछ समय पहले महिमा को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था और उन्होंने इस जंग को भी जीता और अपने काम पर फोकस कर रही हैं।