1/8कई बार एक्टर्स फिल्मों में एंट्री लेते हैं और उन्हें पसंद भी खूब किया जाता है। लेकिन फिर उनके करियर में एक ऐसा टर्निंग पॉइंट आता है जिसके बाद उनकी लाइफ ही बदल जाती है। अब हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे कभी अमिताभ बच्चन का टफ कॉम्पटीशन माना जाता था। लेकिन एक एक्सीडेंट के बाद उनकी लाइफ बदल गई। इतना ही नहीं इस एक्टर को गे तक कहा जाने लगा था।

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं दीपक पराशर। दीपक ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की और लोग उनके लुक्स की वजह से उन्हें अमिताभ बच्चन से कम्पेयर करने लगे थे और दोनों में कॉप्मटीशन रखने लगे थे। हालांकि दीपक का कहना था कि वह कभी इस बात को नहीं मानते थे।

बाद में दीपक का करियर जब अच्छा नहीं चला तो उन्होंने बी ग्रेड हॉरर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

दीपक का एक बार एक्सीडेंट हो गया था जिससे उनकी पर्सनल लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ा था। उन्होंने विकी लालवाणी को दिए इंटरव्यू में कहा था, मेरा एक्सीडेंट हो हया था उस वक्त मेरी पत्नी 8 महीने प्रेग्नेंट थी। जब मैं वापस आया दुबई से तब मेरे पैर पर 380 टांके लगे थे। इसके बाद मैंने अपनी पत्नी में काफी बदलाव देखे। धीरे-धीरे हमारे रिश्ते में खालीपन आने लगा और एक दिन मेरी एक्स वाइफ ने आकर मुझे कहा कि उन्होंने मुझसे शादी सिर्फ ग्लैमर के लिए की थी।

दीपक ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी ने उन्हें फाइनेंशियली खाली कर दिया था और बेटी को भी साथ लेकर चली गई थी। उन्होंने कहा था, मेरी मां को कुछ पैसे चाहिए थे, मैंने उन्हें कहा कपबोर्ड से निकाल लो। उन्होंने खोला तो देखा वहां पैसे नहीं थे। मैंने कहा बैंक लॉकर से ले लो तो वो भी खाली था। सारा गोल्ड, ज्वैलरी और कैश सब चला गया था। वह सब लेकर चली गई थीं और मुझे बेसहारा छोड़ दिया।

उनके करियर पर कोई आंच नहीं आई है इसलिए मैं यह मानने से इनकार करता हूं कि मेरे करियर पर किसी बयान के कारण आंच आई है, जो मैंने नहीं दिया है।

वहीं दीपक की सेक्सुएलिटी को लेकर भी काफी सवाल खड़े होते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में कभी कुछ घोषणा नहीं की है। मैं गे नहीं हूं। गे होने में कोई गलत बात नहीं है, इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो गे हैं। उनके करियर पर कोई आंच नहीं आई है इसलिए मैं यह मानने से इनकार करता हूं कि मेरे करियर पर किसी बयान के कारण आंच आई है, जो मैंने नहीं दिया है।'

दरअसल, एक इंटरव्यू में दीपक ने कहा था, 'मुझसे सबसे प्यार हो जाता है। मेरे लिए कोई जेंडर नहीं है। मेरे लिए यही जरूरी है कि इंसान अच्छा होना चाहिए। जेंडर को लेकर मैं डिफ्रेंस नहीं करता।'
