
कई ऐसे एक्टर्स हैं जो फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए काफी स्ट्रगल करके आते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए घर से भाग गए थे।

2/8जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं विजय वर्मा। विजय ने बताया था उनके पापा चाहते थे कि वह बिजनेस ज्वाइन करें, लेकिन एक्टर को एक्टिंग करना था। बस यहीं से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई।

3/8विजय ने फिर घर से भागने का फैसला लिया और 7-8 साल तक उनके और उनके पिता के बीच बातचीत नहीं थी।

4/8विजय एफटीआईआई में पढ़ने के लिए घर से भाग गए थे। 2019 में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, मैंने एफटीआईआई में अप्लाई किया था और जैसे ही मेरा वहां सेलेक्शन हो गया, मैं पुणे से भाग गया जबकि मेरे पापा किसी टूर पर गए थे।

5/8विजय ने फिर रिया चक्रवर्ती के एक शो में बताया था कि उन्होंने कई अलग-अलग तरह की जॉब की फिल्मों में घुसने से पहले। वह बोले, मैंने सिम कार्ड बेचे हैं। मैं जा-जाकर लोगों को सिम कार्ड्स बेचता था।

6/8विजय ने पहले पिंक, बागी 3, गली बॉय और डार्लिंग्स जैसी कई फिल्मों में कई सपोर्टिंग रोल किए।

7/8इसके बाद उन्होंने लस्ट स्टोरीज, जाने जान, मर्डर मुबारक और गुस्ताख इश्क में काम किया।

8/8उनकी नेटवर्थ की बात करें तो 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 20 करोड़ है। वहीं वह एक फिल्म के लिए 85 लाख रुपये लेते हैं।
