1/8कुछ एक्टर्स को काफी सक्सेस एंजॉय करने को मिलती है तो कुछ का करियर चलता नहीं है। अब हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसने 2 ही फिल्में की और फिर गायब हो गया। इतना ही नहीं फिल्मों से दूर रहकर भी उसकी नेट वर्थ 2164 करोड़ है।

दरअसल, 2010-2015 के दौरान जब रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स ने डेब्यू किया तब गिरीश कुमार ने भी फिल्मों में एंट्री ली।

गिरिश पहली फिल्म थी रमैया वस्तावैया। फिल्म कुछ खास चली नहीं जबकि इसमें उनके साथ श्रुति हासन लीड रोल में थीं।

गिरिश की दूसरी फिल्म थी लवशुदा और यह भी चली नहीं। इसके बाद गिरिश ने फिल्मों से दूरी बना ली और फिर वापसी नहीं की।

गिरिश जो कि फेमस प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे हैं और रमेश तौरानी के भतीजे, उन्होंने फिर पिता के बिजनेस टिप्स इंडस्ट्री को ज्वाइन करने का फैसला कर लिया।

गिरिश अब वहां चीफ ऑप्रेटिंग ऑफिसर हैं और अब उनकी करोड़ों की नेटवर्थ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिप्स इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन जून 2025 में 8533.4 करोड़ है। वहीं गिरिश की पर्सनल नेटवर्थ 2164 करोड़ है।

गिरिश की नेटवर्थ आमिर खान और रणबीर कपूर से भी ज्यादा है जो कि फिलहाल सक्सेसफुल और पॉपुलर एक्टर हैं।
