
फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अंदाज अपना अपना, तमाशा और लूटेरा जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन जब आप इनकी IMDb पर मिली रेटिंग देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

2/11सलमान खान और आमिर खान की 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद जबए फिल्म टीवी पर आई तो कॉमेडी कल्ट क्लासिक बन गई। खास बात ये है कि इस फ्लॉप फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।

3/11शाहरुख खान की 2004 में आई फिल्म स्वदेस को भी बॉक्स ऑफिस पर बजट निकालने तक की कमाई नहीं हुई थी। लेकिन आज ये फिल्म पसंद की जाती है। IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11हॉरर फिल्म तुम्बाड थिएटर में ऑडियंस को पसंद नहीं आई थी। लेकिन कब फिल्म OTT पर आई तो कमाल हो गया। देश की टॉप हॉरर फिल्मों में तुम्बाड का नाम आता है। इस बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है। दोबारा रिलीज होने पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

5/11रणबीर कपूर के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर भी शामिल थी। रणबीर ने अपनी शुरुआत में ही जबरदस्त काम ऑडियंस के सामने पेश किया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि, अब ये एक मास्टरपीस मानी जाती है। रणबीर के करियर की शानदार फिल्मों में से एक। IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है।

6/11इस लिस्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा भी शामिल है। कई लोगों को यकीन ही नहीं होता कि ये एक फ्लॉप फिल्म थी। हालांकि, IMDb पर इस फिल्म को 7.3 की रेटिंग मिली हुई है।

7/11ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। लेकिन IMDb पर फिल्म को 7.4 की रेटिंग मिली हुई है।

8/11ऋतिक रोशन की फिल्म लक्ष्य भी उस समय के हिसाब से खास फिल्म मानी जाती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा पर आधारित थी जो पहले तो आर्मी सिर्फ नाम के लिए ज्वाइन करता है। लेकिन फिर से अपने जीवन का लक्ष्य मिल जाता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

9/11सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी साल 2015 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली हुई है। वैसे सुशांत की एक और फिल्म है दिल बेचारा। ये सीधे OTT पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लूटेरा ऑडियंस के बीच खूब पसंद की गई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। फिल्म की कहानी एक किताब पर आधारित थी। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11आमिर खान की पूर्व पत्नी किरन राव ने ने लापता लेडीज नाम की फिल्म बनाई है। फिल्म को तारीफें तो बहुत मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं हुई। लेकिन ये फिल्म OTT पर जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है।
