
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। वहीं, रिलीज के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है। बॉक्स ऑफिस पर भी 'बॉर्डर 2' बंपर कमाई कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं सनी के साथ कई एक्ट्रेसेस ने काम करने से मना कर चुकी हैं। यकीन नहीं हो रहा, लेकिन ये सच है। तो चलिए बताते हैं कौन हैं वो हसीनाएं।

2/7इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान का है। सोनी को पहले सनी की फिल्म 'गदर' में कास्ट किया जाना था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

3/7दिवंगत एक्ट्रेस को सनी के साथ फिल्म घायल ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। श्रीदेवी के मना करने के बाद ये मूवी मीनाक्षी शेषाद्री को रोल ऑफर हुई थी, जो हिट रही।

4/7सनी देओल की फिल्म अपने 2 के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पहली पसंद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

5/7इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। सनी के साथ काम करने के ऑफर को वो भी रिजेक्ट कर चुकी हैं।

6/7एक्ट्रेस काजोल को सनी की फिल्म गदर में कास्ट किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बात में ये मूवी अमीषा पटेल के हाथ लगी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

7/7सनी देओल ने फिल्म त्रिदेव में उनके साथ माधुरी दीक्षित के नाम को फाइनल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के बाद माधुरी ने सनी के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।
