
प्राइम वीडियो पर करण जौहर के शो द ट्रेटर्स सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। शो में कई नामी चेहरे नजर आ रहे हैं। इन चेहरों में एक चेहरा डिटेक्टिव तान्या पुरी का है।

2/9तान्या पुरी पिछले कुछ वक्त से पॉडकास्ट में बॉलीवुड सेलेब्स के निजी जीवन पर हैरान करने वाले खुलासे करके चर्चा में आई हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बिना किसी एक्टर का नाम लिए कहा था कि वो एक्टर जिसकी ग्रीन फॉरेस्ट वाली छवि है, उसने अपनी पत्नी पर चीट किया है।

3/9तान्या पुरी की बात करें तो वो भारत की सबसे कम उम्र वाली फीमेल जासूस हैं। तान्या पुरी के पिता भी लगभग 35 सालों से इसी फील्ड में काम कर रहे हैं।

4/9तान्या भारत की सबसे युवा फीमेल जासूस होने के साथ-साथ लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया नाम की डिटेक्टिव एजेंसी की सीईओ भी हैं। लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया दिल्ली/NCR और दुनिया भर की प्रमुख प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसियों में से एक है।

5/9सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में तान्या ने बताया था कि जासूसी का ये हुनर उन्हें उनके पिता से मिला है। तान्या लगभग 17 साल की उम्र से जासूसी करके अलग-अलग मामलों का सच सामने ला रही हैं।

6/9तान्या पुरी खासतौर पर मैट्रिमोनियल और पर्सनल मामलों से जुड़ी जांच संभालती हैं। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया था कि जब वो कॉलेज में थीं, तो उन्हें उनके पिता ने ही पहला केस सौंपा था।

7/9तान्या ने उस केस के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक रेगुलर केस था। एक लड़की के पेरेंट्स उनके पिता के पास आए थे। उन्हें शक था कि उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड है क्योंकि उनकी बेटी की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ रहे थे। वो महंगे-महंगे कपड़े पहनने लगी थीं।

8/9तान्या ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा कि वो उनकी टीम के साथ मिलकर इस केस पर काम करें। डिटेक्टिव ने कहा कि वो उस वक्त केवल 17 साल की थीं, उस केस की जब जांच शुरू हुई तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। जिस लड़की की वो जांच कर रही थीं, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था बल्कि वो लड़की कुछ और लड़कियों के साथ प्रॉस्टिट्यूट का काम कर रही थी ताकि वो अपने लिए महंगी लाइफस्टाइल अफोर्ड कर पाए।

9/9तान्य पुरी की उम्र अभी 32 साल है। वो ट्रेटर्स में क्या अपने जासूसी दिमाग से खेल को अपनी तरफ मोड़ पाएंगी, ये देखना दिलचस्प होगा?
