
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी भारत में भी रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। क्रिस्टोफर नोलन एक शानदार डायरेक्टर हैं। अगर आपको उनकी और फिल्में देखनी हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद उनकी 8 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 8 से ज्यादा है।

2/9क्रिस्टोफर नोलन की डार्क नाइट साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस फिल्म की कहानी बैटमैन और जोकर की कहानी है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3/9लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंसेप्शन है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह एक साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

4/9लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंटरस्टेलर है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। जियो हॉटस्टार पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो बेटी और पिता के खूबसूरत रिश्ते को भी दिखाती है।

5/9लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म द प्रिस्टेज है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं। यह एक मिस्ट्री साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।

6/9लिस्ट में 5वें नंबर पर 2012 में रिलीज हुई फिल्म द डार्क नाइट राइजेज है। यह एक सुपरहीरो एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

7/9लिस्ट में छठे नंबर पर मेमेंटो है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं।

8/9लिस्ट में 7वें नंबर पर 2005 में आई फिल्म बैटमैन बिगेन्स है। इस फल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह एक सुपरहीरो साइकोलॉजिक्ल फिल्म है।

9/9लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ओपेन्हाइमर है। यह फिजिसिस्ट जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। प्राइम वीडियो पर फिल्म को रेंट करके देखा जा सकता था।
