
साउथ के सुपरस्टार एक्टर और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह उनके एक्टिंग करियर की आखिरी और मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज होने जा रही उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म को लेकर जरबदस्त बज है, लेकिन क्या आप विजय की टॉप 7 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनकी IMDb रेटिंग सबसे हाई है?

2/8लिस्ट में पहला नाम है साल 1999 में आई मूवी 'थुल्लाधा मनमुम थुल्लुम' का। नाम जितना अजीब है, कहानी उतनी ही दमदार। यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है जिसकी IMDb पर रेटिंग 8.3 है।

3/8साल 2003 में आई यह फिल्म एक्शन, रोमांस और ड्रामा का तगड़ा कॉम्बिनेशन है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है और कहानी है एक ऐसे कबड्डी प्लेयर की जो कॉम्पटिशन के लिए मदुरै जाता है, फिर यहां पर एक लड़की को गुंडों से बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है।

4/8विजय की यह फिल्म 1997 में आई थी। इस फिल्म का प्रिंट भले ही आज जितना क्लासिक नहीं है, लेकिन कहानी बहुत अनूठी है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है और महज 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस रोमांटिक फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे।

5/8कहानी एक आर्मी कैप्टन की है जो छुट्टी पर आता है और यहां उसे एक एक्टिव आतंकी स्लीपर सेल नेटवर्क का पता चलता है। कम लोग जानते हैं कि 8.1 रेटिंग वाली इसी मूवी को रीमेक करके अक्षय कुमार की 'हॉलिडे' बनाई गई थी।

6/8थलापति विजय की यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.1 है। एक्शन ड्रामा से लबरेज इस मूवी में विजय का डबल रोल है और इसने 130 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

7/8यह मूवी राजकुमार हिरानी की कल्ट कॉमेडी मूवी '3 इडियट्स' का तमिल रीमेक थी। इसकी IMDb पर रेटिंग 7.8 है और इसे भी विजय की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।

8/8थलापति विजय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 से 75 करोड़ रुपये के बीच कमाए थे। यह एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर मूवी है जो आपको रोमांच से भर देगी और पूरे वक्त आप क्लाइमैक्स गेस करने के बावजूद आखिर में शॉक रह जाते हैं।
