Photos: ‘तारे जमीन पर’ में योहान का किरदार निभाने वाले सचेत अब बन गए हैं डॉक्टर, देखिए उनकी तस्वीरें

Taare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी के बड़े भाई योहान अवस्थी का किरदार निभाने वाले एक्टर सचेत ने बॉलीवुड छोड़ दिया है और यूके शिफ्ट हो गए हैं।

Vartika TolaniJun 16, 2026 10:15 pm IST
1/7

‘तारे जमीन पर’ के एक्टर

फिल्म 'तारे जमीन पर' में दर्शील सफारी (ईशान) के होनहार बड़े भाई 'योहान' का किरदार निभाने वाले सचेत इंजीनियर असल जिंदगी में भी उतने ही ब्रिलियंट साबित हुए हैं।

2/7

एक्टिंग को कहा अलविदा

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद जहां दर्शील ने एक्टिंग जारी रखी, वहीं सचेत ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर फोकस किया।

3/7

डेंटिस्ट्री में जीता गोल्ड मेडल

सचेत ने मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाया। उन्होंने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की और 'पीरियडोंटोलॉजी' में गोल्ड मेडल हासिल किया।

4/7

यूके में कर रहे हैं प्रैक्टिस

'योहान' यानी सचेत अब डॉक्टर सचेत बन चुके हैं और इस समय यूनाइटेड किंगडम में एक रजिस्टर्ड डेंटिस्ट के रूप में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।

5/7

पायलट बनने का भी है शौक

सिर्फ मेडिकल ही नहीं, सचेत को आसमान छूने का भी शौक है। उन्होंने कॉकपिट से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आसमान में कंट्रोल हाथ में होने से नीचे की मुश्किलें बहुत छोटी लगने लगती हैं।

6/7

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

सचेत अब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा हुआ है, हालांकि वे प्रोफेशनल नेटवर्क 'लिंक्डइन' पर एक्टिव हैं।

7/7

आमिर खान के साथ शूटिंग की यादें

सचेत ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के वक्त वो बच्चे थे और सिर्फ मस्ती करते थे। लेकिन आमिर खान शॉट से ठीक पहले उन्हें सीन के मूड में ले आते थे ताकि परफेक्ट शॉट मिल सके।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनPhotos: ‘तारे जमीन पर’ में योहान का किरदार निभाने वाले सचेत अब बन गए हैं डॉक्टर, देखिए उनकी तस्वीरें