
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसने सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

2/8एक ऐसी ही किरदार इस शो की रही हैं रोशन सोढ़ी। इस रोल को जेनिफर मिस्त्री ने निभाया था। फिलहाल वो जेनिफर अब इस शो को हिस्सा नहीं हैं। जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

3/8ऐसे में अब जेनिफर ने बॉलीवुड बबल संग अपने हालिया इंटरव्यू में तारक मेहता शो और उसके कलाकारों को लेकर खुलकर बात की है। जेनिफर ने शो की जान यानी दया बेन की वापसी पर जो कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

4/8जेनिफर ने बताया कि दया यानी दिशा वकानी 2021 में सेट पर बात करके गई थी कि वो शो में वापस आ रही है। अगले दिन उसका शूट था वो ड्रेस तक चेक करके गई, लेकिन फिर क्या हुआ मालूम नहीं वो दोबारा शूट पर आई ही नहीं।

5/8जेनिफर ने ये भी बताया कि जो हमने सुना था कि उसके परिवार के तरफ से कुछ पाबंदियां था कि वो संडे को शूट नहीं करेगी, नाईट शूट नहीं करेगी और ज्यादा घंटे शूट नहीं करेगी।

6/8अब थोड़ा बहुत तो किया जा सकता है, लेकिन इतना भी कोई कैसे करेगा। हालांकि, मैंने और सोनालिका ने सोचा था कि असित जी को बोलते हैं कि इस शो को दिशा ने इतना दिया और दया ऐसा कैरेक्टर कि उसके घर पर जाकर शूट करो।

7/8लेकिन हमको जो लगता है कि उनका ईगो आढ़े आ गया कि हम उसके घर जाकर क्यों शूट करेंगे। शो मेरा है हम इसके घर जाकर क्यों शूट करें।

8/8हालांकि, अभी भी फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि दया के रोल के में दिशा वकानी ही वापसी करेंगी। फिलहाल ऑडियंस की ये विश पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
