पति संग एनिवर्सरी पर भी फोटो क्यों नहीं पोस्ट करतीं तापसी? बताई सोशल मीडिया से दूरी की असली वजह

तापसी पन्नू का अगर आप इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे उनकी पूरी इंस्टाग्राम वॉल केवल प्रोफेशनल पोस्ट्स से भरी है। उन्होंने बताया क्यों वो अपनी पर्सनल लाइफ को इंस्टाग्राम से दूर रखती हैं। 

Harshita PandeySep 02, 2026 08:54 pm IST
1/10

सोशल मीडिया से पर्सनल लाइफ को रखती हैं दूर

बॉलीवुड सितारों को अक्सर आपने देखा होगा कि वो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने निजी जीवन की झलकियां दिखाते रहते हैं, लेकिन तापसी उन सेलेब्स में से हैं जो सोशल मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ दूर ही रखती हैं।

2/10

अबतक शेयर नहीं की हैं शादी की तस्वीरें

तापसी अपनी लाइफ को इतना प्राइवेट रखती हैं कि उन्होंने आजतक अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं।

3/10

2024 में हुई थी तापसी की शादी

तापसी ने साल 2024 में डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी रचाई थी। उन्होंने खुद से शादी की तस्वीर शेयर नहीं की थी। हालांकि, उनकी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक जरूर हो गया था।

4/10

लीक हुआ था तापसी की शादी का वीडियो

अब बीबीसी हिंदी से खास बातचीत में तापसी से पूछा गया कि क्यों वो अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। साथ ही, उनसे उनकी शादी की लीक वीडियो का भी जिक्र किया गया।

5/10

शादी के लीक वीडियो पर क्या बोलीं तापसी

शादी की लीक वीडियो का जिक्र करते हुए तापसी ने कहा- वो याद रखेंगी जिंदगीभर जिन्होंने लीक की है मेरी शादी की वीडियो।

6/10

तापसी क्यों एनिवर्सरी पर भी नहीं करती हैं पोस्ट?

तापसी से कहा गया कि वो कुछ पोस्ट क्यों नहीं करती हैं। न एनिवर्सरी पर कोई पोस्ट आती है, आप कहां गायब हो जाती हैं 6-6 महीने? एनिवर्सरी पोस्ट का जवाब देते हुए तापसी ने कहा- एनिवर्सरी पर मैं पोस्ट करके क्यों विश करूंगी उसको, मैं उसको सीधा विश करूंगी उसको।

7/10

तापसी ने काफी पहले इंस्टाग्राम पर बना ली थी आईडी

इसके बाद तापसी से पूछा गया कि वो ऐसे बिजनेस में हैं जहां इतना प्रेशर है कि लोगों को यही चाहिए। आप क्यों नहीं करती हैं शेयर? तापसी ने कहा- ये जब शुरू हुआ था न इंस्टाग्राम, तब मैं उन शुरुआती लोगों में से थी जिन्होंने आईडी बना ली थी। आप देखेंगे कि मेरी आईडी भी सिर्फ तापसी है, तो वो मिलना तभी मुमकिन है जब शुरुआत में लोगों ने बनाई।

8/10

अटेंशन के लिए इस्तेमाल होने लगा इंस्टाग्राम

तापसी ने कहा कि तब उनका मन होता था कि वो हर चीज शेयर करें इंस्टाग्राम पर फिर उन्हें लगा कि ये जो इंस्टाग्राम की पावर है, वो हर कोई हैंडल नहीं कर सकता है। लोगों ने इसे ऐसा माध्यम बना लिया कि आप कुछ भी बोल दो बस लोगों की अटेंशन मिल जाए।

9/10

तापसी को महसूस होने लगी थी निगेटिविटी

तो वो थोड़ा निगेटिव होने लगा था। तो मुझे ऐसा लगा कि अब तो ऐसा हो रहा है कि लोग बस इंतजार कर रहे हैं किसी पर भी झपटने का। अगर आज मैं ये बोल दूं कि मौसम अच्छा है, तो मुझे चार लोग गाली देकर ये कहेंगे कि अरे वहां बाढ़ आ गई है और तुम्हें मौसम अच्छा लग रहा है। किसी की खुशी से कोई खुश नहीं हो रहा है। तो मुझे ऐसा हुआ है कि मुझे अपनी खुशी बचानी है।

10/10

तापसी को फर्क पड़ना हो गया था बंद

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे साथ ऐसा हो रहा था कि मोटी चमड़ी बनाने के चक्कर में मुझे फर्क नहीं पड़ रहा था किसी चीज से, कोई कुछ भी बोले जा रहा है। वो मुझे नहीं करना था। क्योंकि एक इंसान के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर अगर मैं महसूस करना छोड़ दूंगी तो वो कैमरे पर दिखेगा, लगेगा कि कोई पत्थर एक्टिंग कर रहा है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनपति संग एनिवर्सरी पर भी फोटो क्यों नहीं पोस्ट करतीं तापसी? बताई सोशल मीडिया से दूरी की असली वजह