
तापसी पन्नू साल भर के सोशल मीडिया डिटॉक्स के बाद वापस ऑनलाइन आ गई हैं। तापसी ने वापस आते ही अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि वे किस तरह का कंटेंट चाहते हैं। तापसी ने यह भी बताया कि उन्हें बोला गया है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ेगा।

2/8तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से इसलिए दूरी बनाई क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह किसी रेस मं भाग रही हैं या किसी ट्रेंड में पार्टिसिपेट कर रही हैं। मैं अपनी लाइफ जीना चाहती थी ना कि लगातार सोशल मीडिया चेक करती रहूं।

3/8तापसी ने कहा, 'मैं 3 दिन में एक बार यूज करती थी। मैं रियल लाइफ ज्यादा एंजॉय करने लग गई थी और एडिक्टिव हो गई थी। एक्टर्स को यह भी कहा जाता है खुद को ज्यादा एक्सपोज मत करो नहीं तो लोग तुम्हें थिएटर में देखने क्यों आएगा। यह लॉजिक मेरे लिए फिर भी सेंस करता था।

4/8तापसी ने आगे कहा कि सोशल मीडिया को मेन्टेन करना काफी मुश्किल था और इससे उनकी लाइफ जीने का पल चला जाता था और एक्सरीरियंस भी जिससे वह बेहतर एक्टर बन सकती हैं। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता था जैसा मेरा दिन इवैपोरेट हो रहा है। लोग पूछते रहते थे कि तुम गायब क्यों हो गए। तुम्हारा फीड सिर्फ फिल्मों को लेकर होता है या ब्रांड्स को लेकर, तुम पोस्ट क्यों नहीं कर रही हो।

5/8तापसी ने फिर कहा, मुझे कहा गया कि ब्रांड्स को वो लोग चाहिए जो विजिबसल हों। आप पोस्ट नहीं करती हो ज्यादा, तो ये ब्रांड आपके साथ असोसिएट नहीं करेगा। वो ब्रांड किसी ऐसे को लेना चाहता है जो सोशल मीडिया पर हाइपर एक्टिव हो। जब हम किसी ब्रांड के लिए काम करते हैं तो वो हमें सोशल मीडिया पर विजिबल चाहता है। हमारा सोशल मीडिया उनका मार्केटिंग टूल बन जाता है।

6/8तापसी ने आगे सवाल किया कि अगर ब्रांड मेरे लिए आ रहा है तो वे मेरे लिए आएंगे न, अगर मुझे किसी और की तरह रहना होगा तो फिर पॉइंट क्या है।

7/8तापसी पिछले 3 महीने से डेनमार्क में थीं तो इस पर उन्होंने कहा कि गर्मियों में यहां कम शूट होते हैं इसलिए डेनमार्क समर टाइम के लिए परफेक्ट है। मैं काम खत्म करके वहां चली जाती हूं।

8/8तापसी की फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह फिल्म अस्सी में नजर आई थीं जिसमें वह वकील के किरदार में नजर आई थीं। अब वह वो लड़की है कहां और गांधारी में नजर आएंगी।
