जहां है गालियां है वहां आलिया…समय रैना के शो पर पहुंची एक्ट्रेस के लिए सुनील पाल ने किया ऐसा कमेंट

कॉमेडियन सुनील पाल ने आलिया भट्ट पर एक तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खिलाफ लिखा, 'जहां है गालियां वहां है आलिया’। एक्ट्रेस हाल में समय रैना के शो पर पहुंची थीं। इसी के खिलाफ सुनील पाल ने ये टिप्पणी की है। 

Usha ShrivasJun 23, 2026 05:29 pm IST
1/7

सुनील पाल ने आलिया भट्ट पर किया ये कमेंट

आलिया भट्ट इन दिनों समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के लिए खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म अल्फा को प्रोमोट करने के लिए को-एक्ट्रेस शरवरी के साथ समय रैना के शो के पहले एपिसोड में पहुंची थीं। इस दौरान उनकी फिल्मों का मजाक उड़ाया गया।

2/7

समय रैना के शो पर आलिया

कुछ ने आलिया हिम्मत की तारीफ की तो कुछ ने मजाक बनाया। अब कॉमेडियन सुनील पाल ने आलिया भट्ट के शो पर जाने को लेकर टिप्पणी कर दी है। सुनील पाल ने हाल में कहा 'जहां है गालियां वहां है आलिया’ सुनील पल में अपने फेसबुक पेज पर हिंदी लिखा, 'जहां है गालियां वहां है आलिया’। इसके बाद कई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ के मुताबिक सुनील पाल, समय रैना से हुई खटास का बदला ले रहे हैं।

3/7

सुनील पाल समय रैना कॉन्ट्रोवर्सी

दरअसल, कुछ समय पहले कपिल शर्मा के एक एपिसोड में समय रैना भी पहुंचे थे। इस दौरान समय ने सुनील पाल का कई बातों को लेकर मजाक उड़ाया था। समय ने सुनील पाल से पूछा था कि वो ब्रश क्यों मनहीं करते। इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में समय रैना ने एक बार फिर सुनील पाल का मजाक उड़ाया।

4/7

सुनील पाल और समय रैना

एपिसोड के दौरान कॉमेडियन ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि वो कौनसा टूथपेस्ट यूज करती हैं। इसका जवाब मिलने पर समय ने कहा कि वो सुनील पाल को क्यों नहीं दे देती। ये सुनते ही आलिया भट्ट और शरवरी हंस पड़ती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उनका कपिल शर्मा वाला एपिसोड देखा है। इसके बाद ही सुनील पाल ने आलिया भट्ट पर तंज कसा।

5/7

एक साल से चल रहा है विवाद

सुनील पाल और समय रैना के बीच पिछले एक साल से झगड़ा चल रहा है। सुनील पाल को समय की गाली गलौज वाली कॉमेडी से दिक्कत है। कॉमेडियन ने कई मौकों पर समय और उनकी कॉमेडी पर तंज कसे।

6/7

कपिल शर्मा और समय रैना

समय रैना के शो को लेकर जो विवाद हुआ था उस दौरान भी सुनील पाल ने खुलकर उनके खिलाफ बोला था। लेकिन जब नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में समय रैना पहुंचे तो दोनों ने आपसी विवाद पर खूब मजाक किए।

7/7

आलिया भट्ट पर किया कमेंट

कपिल के शो के बाद सुनील पाल ने फिर से समय रैना पर तीखी टिप्पणी करनी शुरू कर दी। अब एक बार फिर उनके नए एपिसोड में आई गेस्ट आलिया भट्ट पर उन्होंने कमेंट किया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजहां है गालियां है वहां आलिया…समय रैना के शो पर पहुंची एक्ट्रेस के लिए सुनील पाल ने किया ऐसा कमेंट