स्टार प्लस पर जमकर देखा जा रहा ये सीरियल, दो सबसे लंबे चलने वाले शोज को दी मात

स्टार प्लस हिंटी टीवी का एक ऐसा चैनल है जो सालों से अपने सास-बहू ड्रामा के लिए जाना जाता है। अब इस चैनल पर बहुत से सीरियल्स आते हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते स्टार प्लस के टॉप 10 शोज में कौन सा रहा नंबर 1। 

Harshita PandeyMay 28, 2026 03:26 pm IST
1/11

स्टार प्लस टॉप 10

टीवी पर कौन सा सीरियल अच्छा कर रहा है, कौन सा सीरियल बुरा इसका पता हर हफ्ते जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट से पता चलता है। अलग-अलग चैनल्स पर कौन सा टीवी सिरियल अच्छा चल रहा है, इसका पता भी टीआरपी लिस्ट से पता चलता है। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं आज यानी 28 मई की जारी लिस्ट में स्टार प्लस के टॉप 10 सीरियल्स के बारे में।

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

लिस्ट में पहले नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.7 दर्ज की गई है। तुलसी का जादू आज भी लोगों पर चल रहा है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने स्टार प्लस के दो सबसे ज्यादा समय से चल रहे टीवी सीरियल्स को मात दी है।

3/11

अनुपमा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार प्लस का सबसे लंबा चलने वाले शोज में से एक अनुपमा है। शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है।

4/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है भी स्टार प्लस के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है। ये शो तीसरे नंबर पर है। इस शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.4 रिकॉर्ड की गई है।

5/11

उड़ने की आशा

लिस्ट में चौथे नंबर पर शो उड़ने की आशा है। शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। इस शो का पहला एपिसोड 12 मार्च 2024 को टेलीकास्ट हुआ था।

6/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

लिस्ट में 5वें नंबर पर शो क्योंकि रिश्ते के भी रूप बदलते हैं। शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिनऑफ शो है।

7/11

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम

लिस्ट में छठे नंबर पर शो मिस्टर एंड मिसेज परशुराम है। शो की टीआरपी 1.2 रिकॉर्ड की गई है। इस शो की शुरुआत 3 फरवरी, 2026 को ही हुई है।

8/11

ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा

लिस्ट में 7वें नंबर पर रक्षित और अप्राजिता की कहानी ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा है। शो की टीआरपी 0.9 रिकॉर्ड की गई है। शो की शुरुआत इसी साल अप्रैल 20 को हुई है।

9/11

अंजलि अवस्थी

लिस्ट में 8वें नंबर पर शो अंजलि अवस्थी है। शो की टीआरपी 0.7 है। इस शो की शुरुआत 8 अगस्त साल 2024 में हुई थी।

10/11

झनक

लिस्ट में 9वें नंबर पर शो झनक है। शो की टीआरपी 0.6 है। शो की शुरुआत 20 नवंबर 2023 को हुई थी। इस शो का अब दूसरा सीजन चल रहा है।

11/11

तोड़कर दिल मेरा

लिस्ट में 10वें नंबर पर शो तोड़कर दिल मेरा है। शो की टीआरपी 0.3 है। शो की शुरुआत 19 जनवरी 2026 को हुई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनस्टार प्लस पर जमकर देखा जा रहा ये सीरियल, दो सबसे लंबे चलने वाले शोज को दी मात