1/10साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। एसएस राजामौली 'बाहुबली' की कहानी, इसके वीएफएक्स और गाने सभी हिट थे। फिल्म के सभी कलाकार ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जान डाल दी थी।

लेकिन सबसे ज्यादा फिल्म में "शिवगामी" के रोल को पसंद किया गया, जिसे साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं राजामौली की 'बाहुबली' में ये रोल पहले राम्या कृष्णन नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक सुपरस्टार निभाने वाली थीं। आइए जानते हैं कौन?

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी हैं। दरअसल, श्रीदेवी मूवी में "शिवगामी" के किरदार के लिए चुनी गई थी, लेकिन बाद में कुछ विवादों के चलते उन्होंने ये मूवी करने इनकार कर दिया था।

बाहुबली में श्रीदेवी के काम को लेकर राजामौली ने बाद में दावा किया था कि वो कई ऐसी महंगी चीजों की डिमांड करी जिसके चलते वो उन्हें फिल्म में नहीं ले सके।

वहीं हाल ही में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने गेम चेंजर्स यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राजामौली की इन सभी बातों को गलत बताते हुए असली वजह बताई थी।

बोनी ने कहा कि राजामौली के सभी दावे जैसे होटल का एक पूरा फ्लोर, 10 करोड़ रुपये फीस और अपने साथियों के लिए 10 हवाई जहाज के टिकट मांगे ये सभी गलत हैं।

बल्कि सेट पर श्रीदेवी के साथ स्ट्रगलर्स जैसा बर्ताव किया जाता था। इसी वजह से उन्होंने ये मूवी करने से मना कर दिया।

अब बात करते हैं बाहुबली की तो बता दें कि इस मूवी में श्रीदेवी के मना करने के बाद "शिवगामी" का रोल राम्या कृष्णन ने प्ले किया है।

इनके अलावा मूवी में प्रभास, अनुष्का शर्मा, तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम किरदार में थे।

बाहुबली के बजट की बात करें तो इसे करीब 180 करोड़ रुपये में बनाया गया है। इसने दुनियाभर में करीब 650 करोड़ की कमाई की है।
