
साउथ की एक मेडिकल थ्रिलर फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यूं तो ये फिल्म मलयालम भाषा में आई थी, लेकिन लोगों को इसकी कहानी इतनी पसंद आई कि इसका नाम चर्चा में आ गया। ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म को सभी भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं।

2/7फिल्म में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार निविन पॉली (Nivin Pauly) लीड रोल में हैं। उनके साथ लिजोमोल जोस (Lijomol Jose) और 'प्रेमलु' फेम संगीत प्रताप (Sangeeth Prathap) भी हैं।

3/7फिल्म की कहानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मैटरनिटी वार्ड से एक नवजात बच्ची गायब हो जाती है। यह पूरी फिल्म 24 घंटे के भीतर घटने वाली घटनाओं पर आधारित है।

4/7निविन पॉली ने इसमें सनल मैथ्यू नाम के एक साधारण अस्पताल अटेंडेंट (Hospital Attendant) की भूमिका निभाई है। सनल पर ही बच्ची की चोरी करने का आरोप लगता है और वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष करता है।

5/7इस थ्रिलर का निर्देशन अरुण वर्मा ने किया है। खास बात यह है कि इसका स्क्रीनप्ले (Screenplay) मशहूर लेखक जोड़ी बॉबी और संजय ने लिखा है। ये वही जोड़ी है जिसने 'ट्रैफिक' और 'मुंबई पुलिस' जैसी बेहतरीन फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा था।

6/7फिल्म केवल एक थ्रिलर नहीं है, बल्कि यह मध्यम वर्ग के संघर्ष को भी दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब कर्मचारी को बिना किसी ठोस सबूत के आसानी से दोषी मान लिया जाता है।

7/7सिनेमाघरों के बाद, 'बेबी गर्ल' का डिजिटल प्रीमियर 12 फरवरी 2026 को Sony LIV पर होगा। आप इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।
