
साउथ की एक ऐसी फिल्म जिसका हर एक किरदार सच छिपा रहा है। एवरु एक ऐसी ही दिमाग घुमाने वाली थ्रिलर है जिसमें आपको हर झूठ कन्विंसिंग लगेगा। फिल्म का हर सीन एक पहेली है और हर किरदार एक नकाब है। आपको लगेगा कि आप कातिल को पहचान चुके हैं वहीं इस मूवी की एडिटिंग और स्क्रीनप्ले आपके दिमाग के साथ लुका-छिपी खेलने लगेगी। अगर आप अपने दिमाग को टिकल करने वाली कोई बढ़िया फिल्म तलाश रहे हैं तो यह देख सकते हैं।

2/72019 में रिलीज हुई एवरु साधारण थ्रिलर नहीं बल्कि पेसिंगऔर नैरेटिव स्ट्रक्चर का एक बेहतरीन उदाहरण है। डायरेक्टर वेंकट रामजी ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो लास्ट तक आपको इंगेज रखेगी। इस मूवी के कई शॉर्ट्स वायरल हैं और लोग हिंदी वर्जन तलाश रहे हैं।

3/7समीरा (रेजिना कैसेंड्रा) पर एक पुलिस अधिकारी अशोक के मर्डर का आरोप है। समीरा का दावा है कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया क्योंकि अशोक ने उसका रेप किया था। पूरी कहानी इस तहकीकात के इर्द-गिर्द घूमती है।

4/7अब इस केस की जांच के लिए एक ऐसा पुलिस अधिकारी आता है जो करप्शन के लिए बदनाम है। पुलिस अफसर का नाम है विक्रम वासुदेव (अदीवी शेष)। जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, झूठ और सच के बीच का अंतर धुंधला होता जाता है। यह मर्डर सेल्फ डिफेंस में हुआ या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी, यह आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

5/7मूवी की एडिटिंग नॉन-लीनियर है जो कि इसकी यूएसपी है। फ्लैशबैक और प्रजेंट के बीच का ट्रांज़िशन इतना स्मूथ है कि दर्शक कहीं भी भटकते नहीं हैं। मूवी स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट से इंस्पायर्ड है लेकिन इंडियन ऑडियंस के हिसाब से सटीक बदलाव किए गए हैं। मूवी का बीजीएम यानी बैकग्राउंड म्यूजिक काफी इफेक्टिव है।

6/7क्लाइमैक्स में आपको कहीं-कहीं आपको लॉजिक की कमी लग सकती है या लगेगा कि कुछ बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है लेकिन फिक्शन के नाम पर इसे इग्नोर किया जा सकता है। फिल्म की स्पीड शुरुआत में आपको स्लो लगेगी वहीं कुछ सीन्स बड़े लग सकते हैं।

7/7फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। एवरु को रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यूज मिले थे। एवरु आप अमेजन प्राइम, डेली मोशन (Dailymotion) पर हिंदी में देख सकते हैं, हालांकि यहां आपको काफी ऐड्स मिलेंगे। यूट्यूब पर आपको डब्ड वर्जन सर्च करना पड़ेगा। यह फिल्म हिंदी में ओटीटी पर अभी अवेलेबल नहीं है। हालांकि दर्शकों की काफी डिमांड है।
